Asia Cup Final, IND Vs BAN: बेकार गई लिटन दास की 121 रनों की पारी, भारत ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया

Asia Cup Final, IND Vs BAN: दुबई में एशिया कप-2018 के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच का लाइव अपडेट

By सुमित राय | Published: September 28, 2018 04:04 PM2018-09-28T16:04:50+5:302018-09-29T01:31:15+5:30

asia cup 2018 final live india vs bangladesh match live score match updates at dubai | Asia Cup Final, IND Vs BAN: बेकार गई लिटन दास की 121 रनों की पारी, भारत ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद पर हराया

भारत Vs बांग्लादेश, एशिया कप लाइव अपडेट

googleNewsNext

दुबई, 29 सितंबर। लिटन दास (121) की शतकीय पारी के बावजूद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को शानदार शुरुआत के बाद भी 222 पर रोक दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 223 रनों के लक्ष्य को आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इससे पहले 2016 के एशिया कप में भी भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

Asia Cup Fina, India Vs Bangladesh Live updates

- केदार जाधव ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर भारत के नाम किया मैच। इसी के साथ भारत ने 2018 का एशिया कप अपने नाम किया।


- भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 6 रन की जरूरत।

- 49वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफीजुर रहमान ने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। 

- 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर रुबेल हुसैन ने रवींद्र जडेजा को आउट कर भारत को दिया छठा झटका। 

- 45 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (19) और भुवनेश्वर कुमार (10) मौजूद।

- 40 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन। क्रीज पर रवींद्र जडेजा (5) और भुवनेश्वर कुमार (1) मौजूद।

- 38 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारतीय फिजियो और कप्तान ने केदार जाधव को बाहर बुलाने का फैसला किया। केदार जाधव 20 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर रिटायर्ड हुए और पवेलियन लौटे।

- 37 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन। क्रीज पर केदार जाधव (18) और रवींद्र जडेजा (1) मौजूद।

- 37वें ओवर की पहली गेंद पर मुस्तफीजुर रहमान ने एमएस धोनी को आउट कर भारत को दिया पांचवां झटका। धोनी 67 गेंदों में 3 चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- केदार जाधव के पैरों में खिंचाव के बाद फिजियो को ग्राउंड पर बुलाया गया है।

- 34 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 152 रन। क्रीज पर एमएस धोनी (34) और केदार जाधव (11) मौजूद।


- 31 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 139 रन। क्रीज पर एमएस धोनी (30) और केदार जाधव (2) मौजूद।

- 31वें ओवर की चौथी गेंद पर महमुदुल्ला ने दिनेश कार्तिक को आउट कर भारत को दिया चौथा झटका। कार्तिक 61 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 30 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन। क्रीज पर दिनेश कार्तिक (37) और एमएस धोनी (29) मौजूद।

- 26 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन। क्रीज पर दिनेश कार्तिक (29) और एमएस धोनी (23) मौजूद।

- 21 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 97 रन। क्रीज पर दिनेश कार्तिक (25) और एमएस धोनी (4) मौजूद।

- 17 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 83 रन। क्रीज पर दिनेश कार्तिक (16) और एमएस धोनी (0) मौजूद।

- 17वें ओवर की चौथी गेंद पर रुबेल हुसैन ने रोहित शर्मा को आउट कर भारतीय टीम को दिया तीसरा झटका। रोहित 55 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 13 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 67 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (39) और दिनेश कार्तिक (9) मौजूद।

- 8 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 48 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (29) और दिनेश कार्तिक (1) मौजूद।

- 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर मशरेफ मुर्तजा ने अंबाती रायुडू को आउट कर भारतीय टीम को दिया दूसरा झटका। रायुडू 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- पांच ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 35 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (20) और अंबाती रायुडू (0) मौजूद।

- पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को सौम्य सरकार के हाथों कैच कराकर भारत को दिया पहला झटका। धवन 14 गेंदों में 3 चौके की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- तीन ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन। क्रीज पर रोहित शर्मा (10) और शिखर धवन (7) मौजूद।

- पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले स्कोर में जोड़े 10 रन।

- भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शुरू की पारी। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रुबेल हुसैन को आउट कर खत्म की बांग्लादेश की पारी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 222 रन और भारत को दिया 223 रनों का लक्ष्य।

- 49वें ओवर की पहली गेंद पर अंबाती रायुडू ने सौम्य सरकार को रन आउट कर बांग्लादेश को दिया नौवां झटका। सौम्य 45 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 48 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 221 रन। क्रीज पर सौम्य सरकार (32) और मुस्तफीजुर रहमान (2) मौजूद।

- 47वें ओवर की चौथी गेंद  पर मनीष पांडेय ने नजमुल इस्लाम को रन आउट कर बांग्लादेश को दिया आठवां झटका। इस्लाम 13 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 44 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 199 रन। क्रीज पर सौम्य सरकार (21) और नजमुल इस्लाम (1) मौजूद।

- 43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने मशरफे मुर्तजा को को धोनी के हाथों स्टंप आउट कराकर भारत को दिलाई सातवीं सफलता। मशरफे 9 गेंदों में 1 छक्के मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 41 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 188 रन। क्रीज पर सौम्य सरकार (18) और मशरफे मुर्तजा (0) मौजूद।

- 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव ने लिटन दास को धोनी के हाथों स्टंप आउट कराकर भारत को दिलाई छठी सफलता। लिटन दास 117 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 121 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 33 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 152 रन। क्रीज पर लिटन दास (104) और सौम्य सरकार (0) मौजूद।

- 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने महमुदुल्ला को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश को दिया पांचवां झटका। महमुदुल्ला 16 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 29 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 145 रन। क्रीज पर लिटन दास (100) और महमुदुल्ला (1) मौजूद।

- 29वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर लिटन दास ने पूरा किया शतक। लिटन ने वनडे करियर का पहला शतक बनाने के लिए खेली 87 गेंदें।


- 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद मिथुन रन आउट होकर पवेलियन लौटे। अपनी टीम के लिए 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन का योगदान दे पाए। रवींद्र जडेजा ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को थ्रो किया और युजवेंद्र चहल ने गिल्लियां बिखेर दीं।

- 27 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 138 रन। क्रीज पर लिटन दास (95) और मोहम्मद मिथुन (1) मौजूद।

- 27वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केदार जाधव ने मुश्फिकुर रहीम को आउट कर बांग्लादेश को दिया तीसरा झटका। मुश्फिकुर रहीम 9 गेंदों में 1 चौके की मदद से सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 24 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 128 रन। क्रीज पर लिटन दास (91) और मुश्फिकुर रहीम (0) मौजूद।

- अंपायर के आउट देने के बाद इमरुल कायेस ने रिव्यू लिया, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया की गेंद विकेट को लग रही थी और अंपयार का फैसला कायम रहा।

- 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने इमरुल कायेस को एलबीडब्ल्यू कर भारत को दिलाई दूसरी सफलता। इमरुल 12 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- 21 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 120 रन। क्रीज पर लिटन दास (86) और इमरुल कायेस (0) मौजूद।

- 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर केदार जाधव ने मेहदी हसन को आउट कर भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता। हसन 59 गेंदों में 3 चौके की मदद से 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।


- 18 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 102 रन। क्रीज पर लिटन दास (73) और मेहदी हसन (27) मौजूद।

- 14 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 79 रन। क्रीज पर लिटन दास (58) और मेहदी हसन (19) मौजूद।

- 8 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 58 रन। क्रीज पर लिटन दास (41) और मेहदी हसन (15) मौजूद।

- भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब नहीं हो रहे।

- 5 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन। क्रीज पर लिटन दास (22) और मेहदी हसन (9) मौजूद।

- एक ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 3 रन। क्रीज पर लिटन दास (2) और मेहदी हसन (1) मौजूद।

- बांग्लादेश की ओर से लिटन दास और मेहदी हसन ने शुरू की पारी। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने की गेंदबाजी की शुरुआत।

- भारत ने अपने आखिरी सुपर 4 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया था। अब इन सबकी वापसी हुई है और केएल राहुल, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, दीपक चहर और मनीष पांडेय टीम से बाहर किए गए हैं। वहीं बांग्लादेश ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। मोमिनुल हक की जगह पर नजमुल इस्लाम को टीम में जगह मिली है।

- टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मशरेफ मुर्तजा की कप्तानी वाली बांग्लादेश की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।


- 1984 में शुरू हुए एशिया कप पर भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 6 बार कब्जा किया है। इसके अलावा श्रीलंका ने एशिया कप खिताब को 5 और पाकिस्तान ने 2 बार अपने नाम किया है। बांग्लादेश की टीम एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं रही है। साल 2012 और 2016 में बांग्लादेश की टीम फाइनल में पहुंची थी।

सालविजेतापरिणामरनर-अप
2016भारतभारत 8 विकेट से जीताबांग्लादेश
2014श्रीलंकाश्रीलंका 5 विकेट से जीतापाकिस्तान
2012पाकिस्तानपाकिस्तान 2 रन से जीताबांग्लादेश
2010भारतभारत 81 रन से जीताश्रीलंका
2008श्रीलंकाश्रीलंका 100 रन से जीतभारत
2004श्रीलंकाश्रीलंका 25 रन से जीतभारत
2000पाकिस्तानपाकिस्तान ने 39 रनों से हरायाश्रीलंका
1997श्रीलंकाश्रीलंका 8 विकेट से जीताभारत
1995भारतभारत न8 विकेट से जीताश्रीलंका
1990/1991भारतभारत 7 विकेट से जीताश्रीलंका
1988भारतभारत 6 विकेट से जीताश्रीलंका
1986श्रीलंकाश्रीलंका 5 विकेट से जीतापाकिस्तान
1984भारतभारत ने 2-0 से टूर्नामेंट जीताश्रीलंका

- भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप में अब तक 13 मैच खेले गए हैं और इसमें 12 बार भारत विजयी रहा है, जबकि केवल एक जीत बांग्लादेश के नाम है।

- भारत वनडे और एशिया कप दोनों में ही बांग्लादेश पर भारी पड़ता आया है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 34 वनडे में से भारत ने 28 मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश को 5 मैचों में जीत मिली है जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

- भारत सुपर-4 में बांग्लादेश को 7 विकेट, पाकिस्तान को 9 विकेट और अफगानिस्तान के खिलाफ टाई खेलकर फाइनल में पहुंचा है। दूसरी ओर बांग्लादेश ने सुपर-4 के मुकाबले में अफगानिस्तान को 3 विकेट से और फिर पाकिस्तान को 37 रनों से हराया।


- भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम पांच बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए टॉस शाम 4.30 बजे होगा।

- एशिया कप 2018 का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश: मशरेफ मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन, मुश्फिकुर रहीम, नजमुल इस्लाम, इमरुल कायेस, महमुदुल्ला, मेहदी हसन, रूबेल हुसैन और मुस्तफीजुर रहमान।

Open in app