श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल, कप्तानी से हटाने पर एंजेलो मैथ्यूज बोले- 'बलि का बकरा बनाया गया'

एशिया कप में श्रीलंका प्रदर्शन का बेहद निराशाजनक रहा और उसे बांग्लादेश और अफगानिस्तानी से हार कर ग्रुप चरण से ही बाहर होना पड़ा।

By विनीत कुमार | Published: September 24, 2018 01:27 PM2018-09-24T13:27:30+5:302018-09-24T13:27:30+5:30

asia cup 2018 angelo mathews after sacked as sri lanka captain says he has been made scapegoat | श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल, कप्तानी से हटाने पर एंजेलो मैथ्यूज बोले- 'बलि का बकरा बनाया गया'

एंजेलो मैथ्यूज (फाइल फोटो)

googleNewsNext

नई दिल्ली, 24 सितंबर:एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी पद से हटाए गए श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें 'बलि का बकरा' बनाया जा रहा है। मैथ्यूज ने सोमवार को श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि एशिया कप में शर्मनाक प्रदर्शन के लिए बोर्ड केवल उन्हें जिम्मेदार ठहराने पर जुटा है।

श्रीलंका के 31 साल के मैथ्यूज ने रविवार को कप्तान पद से हटाये जाने के बाद दोनों सीमित ओवरों के प्रारूप से भी संन्यास लेने की धमकी दी है। मैथ्यूज ने  श्रीलंका क्रिकेट को लिखे पत्र में कहा, 'एशिया कप में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है।'

बोर्ड ने रविवार को मैथ्यूज को हटाते हुए दिनेश चंडीमल को अगले महीने के इंग्लैंड दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया। बोर्ड की ओर जारी बयान में बताया गया, 'राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज से तत्काल कप्तानी की सभी जिम्मेदारियों को छोड़ने का आग्रह किया है।'

एशिया कप में श्रीलंका प्रदर्शन का बेहद निराशाजनक रहा था और उसे बांग्लादेश और अफगानिस्तानी से कमजोर मानी जाने वाली टीमों से हार कर ग्रुप चरण से ही बाहर होना पड़ा। श्रीलंका को बांग्लादेश ने पहले मैच में 137 रन और फिर अफगानिस्तान ने 91 रनों से हराया। जनवरी-2017 के बाद से श्रीलंका को खेले 40 वनडे मैचों में 30 में हार मिली है।

दिनेश चंडीमल श्रीलंका के टेस्ट टीम के कप्तान है लेकिन अब वे सभी फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे। श्रीलंका की टीम 10 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ पांच वऩेडे, एक टी20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Open in app