Highlightsआइपीएल की नीलामी से पहले अर्जुन ने मुंबई इंडियंस की जर्सी में तस्वीर शेयर की है।अर्जुन ने हाल ही में विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी।ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियों की नजरें अर्जुन तेंदुलकर पर होगी।
IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: भारतीय पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पहली बार आईपीएल ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। लिहाजा अर्जुन पर कई फ्रेंचाइजियों की नजरें हैं। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है और उन्हें खरीदने के लिए कई टीमें उन पर बोली लगा सकती है।
लेकिन नीलामी से पहले अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं। अर्जुन की इस तस्वीर शेयर करने से फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह मुंबई की टीम में शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में कई सालों तक मुंबई के लिए खेला है। ऐसे में अगर अर्जुन मुंबई का हिस्सा होते हैं तो यह कोई चौंकाने वाली खबर नहीं होगी।
हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे दौर के मैच में 31 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली और 41 रन देकर तीन विकेट झटके जिसकी बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रन से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद शहर में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता है।
इक्कीस वर्षीय अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाये। उन्होंने ऑफ स्पिनर हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ दिये। अर्जुन के शानदार प्रयास के अलावा सलामी बल्लेबाज केविन डीएलमेडा (96) और चौथे नंबर के बल्लेबाज प्रगनेश खांडिलेवार (112) ने एमआईजी की शानदार जीत में अहम भूमिका अदा की। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआईजी ने 45 ओवर में सात विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इस्लाम जिमखाना की टीम 41.5 ओवर में महज 191 रन पर सिमट गयी। अं