'क्रिकेट में नेपोटिज्म' पर बोले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, कहा- अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता...

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में 'नेपोटिज्म' पर लगातार चर्चा हो रही है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 27, 2020 05:48 PM2020-06-27T17:48:25+5:302020-06-27T18:02:40+5:30

Arjun Tendulkar didn't get easy access to Team India: Chopra denies claims of nepotism in Indian cricket | 'क्रिकेट में नेपोटिज्म' पर बोले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, कहा- अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता...

अर्जुन तेंदुलकर बतौर गेंदबाज टीम में खेलते हैं।

googleNewsNext
Highlightsसुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठा 'नेपोटिज्म' का मुद्दा।भारतीय क्रिकेट में 'नेपोटिज्म' से आकाश चोपड़ा का इनकार।सचिन के बेटे का भी रास्ता नहीं आसान: आकाश चोपड़ा।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा काफी तूल पकड़ चुका है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मामले पर अपने विचार रखते कहा कि क्रिकेट से इसे दूर बताया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा, "बड़े स्तर पर आप देखेंगे कि अगर नोपोटिज्म का असर होता तो रोहन गावस्कर, जोकि सुनील गावकस्कर के बेटे हैं, काफी समय तक क्रिकेट खेलते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब उन्होंने भारत के लिए खेलना शुरू किया तो उसकी वजह बंगाल के लिए किया गया उनका शानदार प्रदर्शन था।"

अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त महज 20 साल के हैं।
अर्जुन तेंदुलकर इस वक्त महज 20 साल के हैं।

उन्होंने आगे कहा, "सुनील गावस्कर ने अपने बेटे को मुंबई से खेलने नहीं दिया था। यही बात सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन के बारे में भी कही जा सकती है। उन्हें कुछ भी परोसा नहीं जा रहा है। अर्जुन अगर भारत या मुंबई रणजी टीम में खेलेंगे तो अपने प्रदर्शन की बदौलत ही खेलेंगे। उच्चतम स्तर पर कोई समझौता नहीं है।"

पिता बल्लेबाज, तो गेंदबाज हैं अर्जुन तेंदुलकर: बात अगर 24 सितंबर 1999 को जन्मे अर्जुन तेंदुलकर की करें, तो वह Ealing, मेलबर्न क्रिकेट क्लब यंग क्रिकेटर्स, मुंबई अंडर-14, मुंबई अंडर-16s और मुंबई अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं।

अर्जुन लेफ्ट आर्म मीडियम-फास्ट बॉलर हैं।
अर्जुन लेफ्ट आर्म मीडियम-फास्ट बॉलर हैं।

अर्जुन तेज गति से खिलाड़ियों को परेशान कर चुके: अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबीज में गति बढ़ती जा रही है। नेट प्रैक्टिस के दौरान यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो को चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को इसकी वजह से प्रैक्टिस छोड़कर वापस तक लौटना पड़ा था।

कोई नहीं कर सका सचिन की बराबरी: महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़े। भारत की ओर से 463 वनडे खेलने वाले तेंदुलकर ने इस फॉर्मेट में 86.23 की स्ट्राइक के साथ 18,426 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 49 शतक समेत 96 अर्धशतक भी जमाए। 

बात अगर टेस्ट की करें तो 200 मैचों में इस खिलाड़ी ने 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15,921 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में सचिन 2 हजार से ज्यादा चौके लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 2058 चौके जड़े हैं।

Open in app