IPL 2021 Auction: अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, सात साल बाद आईपीएल में खेलते नजर आएंगे चेतेश्वर पुजारा

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: नीलामी के आखिर में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम जैसे ही आया। मुंबई के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने उन पर दांव लगा दिया।

By अमित कुमार | Published: February 18, 2021 08:53 PM2021-02-18T20:53:36+5:302021-02-18T20:55:51+5:30

Arjun Tendulkar Brought by Mumbai Indians For Rs 20 Lakh in IPL 2021 Auction | IPL 2021 Auction: अर्जुन तेंदुलकर को इस टीम ने खरीदा, सात साल बाद आईपीएल में खेलते नजर आएंगे चेतेश्वर पुजारा

अर्जुन तेंदुलकर। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlightsअर्जुन तेंदलुकर पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।अप्रैल में होने वाले आईपीएल के 14वें सत्र में वह मुंबई के लिए खेलेंगे।भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपना साथ शामिल किया है।

IPL 2021 Auction, 14th season of Indian Premier League: आईपीएल 2021 के लिए अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीद लिया है। ऐसी खबरें पहले ही थी कि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम ही खरीदेगी। मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइस पर अर्जुन को खरीद लिया। मुंबई इंडियंस के इस सिलेक्शन पर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ फैंस इसे नेपोटिज्म का हिस्सा बता रहे हैं। वहीं कुछ अर्जुन के मुंबई में शामिल होने से खुश हैं।  टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा की सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी हुई जब चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने यहां आईपीएल की खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें 50 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा। पुजारा पिछली बार इस लुभावनी टी20 लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिसे अब पंजाब किंग्स के नाम से जाना जाता है। 

पिछले कुछ टूर्नामेंटों में किसी भी फ्रेंचाइजी ने पुजारा को नहीं खरीदा था लेकिन इस बार नीलामी में बिकने के बाद 33 साल के इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया कि भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद। इसे लेकर उत्सुक हूं। पुजारा ने पिछले महीने भरोसा जताया था कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह निश्चित तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सीएसके ने जब पुजारा को खरीदा तो हॉल में मौजूद सभी लोगों ने तीन बार की चैंपियन टीम की इसके लिए सराहना करते हुए तालियां बजाई। 

सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा कि हम नीलामी हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट के साथ लीजेंड चेतेश्वर पुजारा का स्वागत करते हैं। पुजारा टेस्ट मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन को सीमित ओवरों के प्रारूप में दोहराने में नाकाम रहे हैं। पुजारा ने 83 टेस्ट में 6227 रन बनाए हैं जबकि पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम पर सिर्फ 51 रन दर्ज हैं। उन्होंने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। 

Open in app