इस महिला खिलाड़ी के नाम दर्ज ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड, दिग्गज पुरुष क्रिकेटर भी ना कर सके ऐसा

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर ने साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया था...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: May 2, 2020 02:48 PM2020-05-02T14:48:01+5:302020-05-02T19:02:27+5:30

Amelia Kerr world record, 232* runs and 5 wickets vs Ireland, June 2018 | इस महिला खिलाड़ी के नाम दर्ज ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड, दिग्गज पुरुष क्रिकेटर भी ना कर सके ऐसा

इस महिला खिलाड़ी के नाम दर्ज ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड, दिग्गज पुरुष क्रिकेटर भी ना कर सके ऐसा

googleNewsNext
Highlightsवनडे फॉर्मेट में पहला दोहरा शतक जड़ने वाली क्रिकेटर थीं बेलिंडा क्लार्क।सचिन तेंदुलकर ने 'पुरुष क्रिकेटर' में सबसे पहले किया था ये कारनामा।वनडे में 200+ बना चुकीं न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के नाम दर्ज एक खास रिकॉर्ड।

आज भी महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल है। तेंदुलकर के नाम पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे पहले 200 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल और फखर जमां ने उनके बाद ही एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरे शतक जड़े।

सचिन तेंदुलकर ने 2010 में दोहरा शतक बनाया, लेकिन 1997 में ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने एकदिवसीय दोहरा शतक बना चुकी थीं। वह वनडे में डबल सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर थीं। बेलिंडा ने डेनमार्क की महिला टीम के खिलाफ 229 रनों पर नाबाद पारी खेली थी।

वर्ष 2010 में पुरुषों की क्रिकेट में पहला दोहरा शतक देखा गया। तेंदुलकर ने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 200 रन बनाए। उनके बाद वीरेंद्र सहवाग (2011) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेली।

बात अगर रोहित शर्मा की करें, तो उन्होंने यह कारनामा तीन बार किया है। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209, साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 और 2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 208 रन बनाए थे।

उनके बाद साल 2015 में न्यूजीलैंड के गुप्टिल (नाबाद 237 बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज के गेल (215 बनाम जिम्बाब्वे) ने दोहरे शतक बनाए। साल 2018 में, पाकिस्तान के जमां ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 210 रन ठोके और वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने।

अमेलिया केर के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड: इसी साल 2018 में एक और महिला खिलाड़ी का नाम सूची में जुड़ गया। न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर ने दोहरा शतक लगाया। उनका प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जैसा सचिन, रोहित, वीरू, गेल, गुप्टिल में से कोई भी ऐसा नहीं कर पाया था। आयरलैंड के खिलाफ मैच में केर ने 145 गेंदों में 31 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 232 रन बनाए। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को बुरी तरह मात दी थी।

केर ने ना केवल बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उन्होंने 7 ओवर में महद 17 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें 2 ओवर मेडन भी थे। केर एकदिवसीय क्रिकेट में एक ही मैच में दोहरा शतक और पांच विकेट लेने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं।

Open in app