एल्बी मोर्कल का खुलासा, बताया आखिर क्या है आईपीएल में CSK की सफलता का राज

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 24, 2020 05:50 PM2020-03-24T17:50:39+5:302020-03-24T17:50:39+5:30

Albie Morkel Names Two Reasons Behind Chennai Super Kings' IPL Success | एल्बी मोर्कल का खुलासा, बताया आखिर क्या है आईपीएल में CSK की सफलता का राज

एल्बी मोर्कल का खुलासा, बताया आखिर क्या है आईपीएल में CSK की सफलता का राज

googleNewsNext

दक्षिण अफ्रीकी के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल ने चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के पीछे की 2 बड़ी वजह बताई हैं। सीएसके के इस पूर्व खिलाड़ी ने 3 बार की विजेता चेन्नई की सफलता के पीछे महेंद्र सिंह धोनी और उनकी कप्तानी को कारण बताया है।

मोर्केल ने स्पोर्टस्टार से कहा, "धोनी बड़ा रोल निभाते हैं। हम सभी जानते हैं कि धोनी भारत में कितने बड़े हैं। वह टी-20 और सीमित ओवरों के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं और अगर आपको वो एक कप्तान के तौर पर मिलते हैं तो इससे सफलता आने वाली है क्योंकि वह जानते हैं कि खिलाड़ी से कैसे उसका सर्वश्रेष्ठ निकलवाना है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह लंबे समय तक अपने कोर ग्रुप को बनाए रखने और एक ही कप्तान के साथ चलने की बात है। निरंतरता रहस्य है। 10 बार में चेन्नई ने आठ बार फाइनल खेला है।"

बता दें कि मोर्केल ने जनवरी 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और वह चेन्नई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

क्यों खास हैं इतना धोनी: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। 

बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app