Happy Birthday: वह भारतीय क्रिकेटर जिसने पाकिस्तान में किया था डेब्यू, जानिए उससे जुड़ी 7 रोचक बातें

Ajinkya Rahane: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: June 6, 2018 12:22 PM2018-06-06T12:22:07+5:302018-06-06T12:22:07+5:30

Ajinkya Rahane turns 30, Know 7 interesting facts about him | Happy Birthday: वह भारतीय क्रिकेटर जिसने पाकिस्तान में किया था डेब्यू, जानिए उससे जुड़ी 7 रोचक बातें

अजिंक्य रहाणे अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं

googleNewsNext

नई दिल्ली, 06 जून: क्रिकेट को अपनी बैटिंग से और खूबसूरत बनाने वाले कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक नाम हैं अजिंक्य रहाणे। विकेट पर टिकने और कलात्मक शॉट लगाने में रहाणे का जवाब नहीं है। ये स्टाइलिश बल्लेबाज आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहा है। रहाणे का जन्म 06 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ था। आइए जानें टीम इंडिया के इस शानदार बल्लेबाज से जुड़ी 7 रोचक बातें।

1.अजिंक्य रहाणे ने पाकिस्तान में किया था अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू: 

अजिंक्य रहाणे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में किया था। रहाणे ने सितंबर 2007 में मोहम्मद निसार ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए कराची अरबन के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था, ये मैच कराची में ही खेला गया था। ओपनर के तौर पर उस मैच की पहली पारी में रहाणे ने 143 रन बनाए थे।

2.रहाणे ने तोड़ा था सचिन के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड:

अजिंक्य रहाणे ने 2008 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी की बदौलत रहाणे ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट (वनडे समेत) में सबसे बड़ी पारी खेलने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सचिन ने ये रिकॉर्ड 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 186 रन की पार खेलकर बनाया था। (पढ़ें: Sports Flashback: 10 ओवर में 6 रन और 5 विकेट, इस भारतीय बॉलर ने 1999 में किया था कमाल, आज है बर्थडे)

3.एक ओवर में छह चौके जड़ने का रिकॉर्ड:

अजिंक्य रहाणे एक ओवर में छह चौके जड़ने वाले टी20 क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं। रहाणे ने ये रिकॉर्ड आईपीएल 2012 में आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 103 रन की पारी खेलते हुए बनाया था।

4.टेस्ट की दोनों पारियों में शतक:

अजिंक्य रहाणे टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये उपलब्धि दिसंबर 2015 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जड़ते हुए बनाया था। (पढ़ें: जब जडेजा को इस हरकत के लिए दक्षिण अफ्रीका में घूंसा मारना चाहते थे रोहित शर्मा)

5.एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड: 

अजिंक्य रहाणे के नाम एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। रहाणे ने ये उपलब्धि जुलाई 2015 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3 कैच समेत मैच में कुल 8 कैच लेते हुए हासिल की थी।

6.गेंदबाजी भी कर लेते हैं रहाणे:

इंटरनेशनल क्रिकेट में भले ही आप रहाणे को गेंदबाजी करते नहीं देखते हैं। लेकिन वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 3 और टी20 क्रिकेट में एक विकेट ले चुके हैं। रहाणे दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं। (पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे से बाहर किये जाने पर अजिंक्य रहाणे ने कही ये बड़ी बात)

7.कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं अजिंक्य रहाणे:

बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के अलावा अजिंक्य रहाणे कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हैं। उन्हें मई 2016 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 

Open in app