IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ भी नहीं चला माही का बल्ला, भड़के फैंस, बोले- धोनी को अब आईपीएल से भी ले लेना चाहिए संन्यास

शिखर धवन और अक्षर पटेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी ने दिल्ली को जीत दिला दी। जबकि आखिरी ओवर में धोनी का रविंद्र जडेजा से गेंदबाजी कराने का फैसला गलत साबित हुआ।

By अमित कुमार | Published: October 18, 2020 12:04 PM2020-10-18T12:04:01+5:302020-10-18T12:04:01+5:30

after see dhoni batting fans trolled him on social media and advised mahi to retire | IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ भी नहीं चला माही का बल्ला, भड़के फैंस, बोले- धोनी को अब आईपीएल से भी ले लेना चाहिए संन्यास

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsधोनी इस सीजन कुछ ख़ास नहीं कर पा रहे हैं।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी धोनी 5 गेंदों पर मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कमाल खान ने धोनी की फिटनेस पर कटाक्ष करते हुए उन्‍हें संन्‍यास लेने की नसीहत दी थी।

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही एक लीडर के तौर पर सफल रहे हैं। लेकिन इस सीजन धोनी की बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी भी फ्लॉप रही है। हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के साथ चेन्नई के फैंस को उम्मीद थी कि धोनी की टीम अब लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हो जाएगी। लेकिन चेन्नई को अपने अगले ही मैच में दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 

टीम के बल्लेबाज इस सीजन आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं। धोनी इस सीजन कुछ ख़ास नहीं कर पा रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी 5 गेंदों पर मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। धोनी के इस खराब प्रदर्शन के बाद उनका ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। आईपीएल से भी महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। 

कुछ दिन पहले अभिनेता कमाल खान ने धोनी की फिटनेस पर कटाक्ष करते हुए उन्‍हें संन्‍यास लेने की नसीहत दी थी। वहीं शनिवार को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी धोनी को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस धोनी को संन्यास लेकर नए खिलाड़ियों को मौका देने की बात कर रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर बनाया। जिसे दिल्ली की टीम ने एक गेंद रहते ही धवन की शतक की मदद से जीत लिया।

Open in app