IPL 2020: हार के बाद टूटा 99 रन बनाने वाले ईशान किशन का दिल, स्टैंड में अकेले बैठे रोते आए नजर

आईपीएल में सोमवार को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। आरसीबी और मुंबई के बीच खेले गए इस मैच का फैसला सुपर ओवर से तय हुआ।

By अमित कुमार | Published: September 29, 2020 08:05 AM2020-09-29T08:05:54+5:302020-09-29T09:12:17+5:30

after mumbai lost match Ishan Kishan Heart breaking picture goes viral on social media | IPL 2020: हार के बाद टूटा 99 रन बनाने वाले ईशान किशन का दिल, स्टैंड में अकेले बैठे रोते आए नजर

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlights मुंबई की हार के बावजूद फैंस ईशान किशन की दमदार पारी की तारीफ कर रहे हैं। किशन ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 2 चौके लगाए। किशन की 99 रन की पारी के बावजूद मुंबई की टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रोमांच से भरे बड़े स्कोर वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया था। मुंबई की टीम इसके जवाब में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया। सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह पर नवदीप सैनी हावी नजर आए। 

सैनी ने अपने ओवर में महज 7 रन खर्चे और आरसीबी ने इसे जीतकर अहम दो अंक अपने खाते में जोड़ लिए। 99 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले ईशान किशन मुंबई की हा से बेहद निराश नजर आए। मैच के बाद ईशान किशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं। किशन मैदान के किनारे बैठे हुए हैं और उनकी आंखों से आंसू गिर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर हो रही है किशन की तारीफ 

मुंबई की हार के बावजूद फैंस ईशान किशन की दमदार पारी की तारीफ कर रहे हैं। किशन ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 2 चौके लगाए। लेकिन उनकी 99 रन की पारी के बावजूद मुंबई की टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही। मैच के बाद किशन को स्टैंड में अकेले बैठे रोते देखा गया। कुछ फैंस इस मैच को ईशान किशन के आईपीएल करियर का सबसे बेस्ट मैच मान रहे हैं। 

पोलार्ड ने भी जड़ा अर्धशतक

मुंबई को आखिरी चार ओवर में 80 रन चाहिए थे। गेंदबाजों को ओस के कारण गेंद पर ग्रिप बनाने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में पोलार्ड ने पासा पलटा। उन्होंने जंपा पर तीन छक्के लगाये और फिर चहल के ओवर में भी इतने ही छक्के लगे। इनमें से दो छक्के पोलार्ड के बल्ले से निकले जिनमें से दूसरे छक्के से उन्होंने 20 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 

Open in app