अफगानिस्तान का हाल देख रोने लगे राशिद खान, कहा- हमें बचा लीजिए, जानें केविन पीटरसन से क्या बोले...

Kabul airport firing: अफगानिस्तान के स्पिनर और कप्तान राशिद खान वर्तमान में द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रहे हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 16, 2021 01:54 PM2021-08-16T13:54:19+5:302021-08-16T14:45:23+5:30

afghanistan news spinner Rashid Khan concerned about his family in Kabul says Kevin Pietersen | अफगानिस्तान का हाल देख रोने लगे राशिद खान, कहा- हमें बचा लीजिए, जानें केविन पीटरसन से क्या बोले...

अफगानिस्तान में आतंकी हमले तेज हुए हैं।

googleNewsNext
Highlightsहामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुनिया भर से उड़ानें फिलहाल प्रभावित हैं।विश्व नेताओं से कहा था कि बढ़ती हिंसा के बीच वे उनके देश को ‘अराजकता’ के बीच छोड़कर ना जाएं।अफगानिस्तान में दिन-प्रतिदिन हालात बदतर हो रहे हैं।

Kabul airport firing: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अफगानिस्तान को लेकर दुनिया भर के लोग परेशान हैं। केविन पीटरसन ने कहा कि अफगानिस्तान के स्पिनर और कप्तान राशिद खान अपने परिवार की सेहत को लेकर चिंतित हैं। अफगानिस्तान का हाल देख फूट-फूट रोने लगे। खान ने कहा कि हमें बचा लीजिए। देश का बुरा हाल है।

पीटरसन के अनुसार, राशिद खान वर्तमान में द हंड्रेड में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेल रहे हैं। अफगानिस्तान में चल रही उथल-पुथल के कारण अपने परिवार को देश से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुनिया भर से उड़ानें फिलहाल प्रभावित हैं, जिससे राशिद परेशानी में हैं।

केविन पीटरसन से बातचीत में कप्तान राशिद खान ने कहा, "घर पर बहुत सारी चीजें हो रही हैं।" वह अपने परिवार को अफगानिस्तान से बाहर नहीं निकाल सकता है। राशिद खान ने हाल ही में अफगानिस्तान में शांति की अपील करते हुए विश्व नेताओं से कहा था कि बढ़ती हिंसा के बीच वे उनके देश को ‘अराजकता’ के बीच छोड़कर ना जाएं।

राशिद ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय विश्व नेताओं! मेरा देश अराजकता का सामना कर रहा है, हजारों निर्दोष लोग जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, प्रत्येक दिन शहीद हो रहे हैं। घरों और संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। हजारों परिवार विस्थापित हो गए हैं... हमें अराजकता में छोड़कर ना जाएं। अफगानियों की हत्या और अफगानिस्तान को नष्ट करना बंद हो। हम शांति चाहते हैं।’’

अफगानिस्तान में दिन-प्रतिदिन हालात बदतर हो रहे हैं। नागरिकों के खिलाफ हमलों में हेलमंद, कंधार और हेरात प्रांत में पिछले एक महीने में 1000 से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है या वे घायल हो चुके हैं। एक मई को अमेरिका ने अपने सैनिकों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था जिसके बाद से अफगानिस्तान में आतंकी हमले तेज हुए हैं।

तालिबान अब तक अफगानिस्तान के लगभग 400 जिलों में से आधे से अधिक पर कब्जा कर चुका है। अमेरिका पहले ही अफगानिस्तान से अपने अधिकांश सैनिकों को हटा चुका है और 31 अगस्त तक अपने सभी सैनिकों को हटाने की योजना बनाई है। 

Open in app