17 साल की शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक, भारत की पहली खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बधाई

शेफाली से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की लेस्ली कुक (72 एवं 117, बनाम भारत, 1986), श्रीलंका की वनीसा बोवेन (78 एवं 63, बनाम पाकिस्तान, 1998) और आस्ट्रेलिया की जेफ जॉनसेन (99 एवं 54, बनाम इंग्लैंड, 2021) ने हासिल की थी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 18, 2021 09:08 PM2021-06-18T21:08:37+5:302021-06-18T21:10:32+5:30

17-year old Shefali Verma history debut Test half-century both innings India's first player congratulations  | 17 साल की शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक, भारत की पहली खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बधाई

केवल चार रन से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गयी थी।

googleNewsNext
Highlightsशेफाली ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की।पहली पारी में 96 रन बनाये थे।तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 55 रन पर खेल रही थी।

ब्रिस्टलः युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा अपने पदार्पण टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की चौथी महिला बल्लेबाज बन गयी हैं।

शेफाली ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 96 रन बनाये थे जबकि भारतीय टीम के फालोऑन के लिये उतरने के बाद वह तीसरे दिन चाय के विश्राम तक 55 रन पर खेल रही थी।

शेफाली से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड की लेस्ली कुक (72 एवं 117, बनाम भारत, 1986), श्रीलंका की वनीसा बोवेन (78 एवं 63, बनाम पाकिस्तान, 1998) और आस्ट्रेलिया की जेफ जॉनसेन (99 एवं 54, बनाम इंग्लैंड, 2021) ने हासिल की थी।

यह 17 वर्षीय बल्लेबाज पहली पारी में केवल चार रन से पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बनने से चूक गयी थी। इसके अलावा उनके पास सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक बनाने का अवसर भी था। वह इस पारी में तिहरे अंक में पहुंचकर ये दोनों उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। 

Open in app