संयुक्त राष्ट्र ने जयति घोष को आर्थिक, सामाजिक मामलों की उच्चस्तरीय समिति में नामित किया

By भाषा | Published: January 25, 2021 05:49 PM2021-01-25T17:49:31+5:302021-01-25T17:49:31+5:30

United Nations nominated Jayati Ghosh to the High-Level Committee on Economic, Social Affairs | संयुक्त राष्ट्र ने जयति घोष को आर्थिक, सामाजिक मामलों की उच्चस्तरीय समिति में नामित किया

संयुक्त राष्ट्र ने जयति घोष को आर्थिक, सामाजिक मामलों की उच्चस्तरीय समिति में नामित किया

न्यूयॉर्क, 25 जनवरी संयुक्त राष्ट्र ने भारत की विकास अर्थशास्त्री जयति घोष को एक उच्चस्तरीय सलाहकार समिति में नामित किया है, जो कोविड-19 के बाद पैदा होने वाली प्रमुख सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर प्रतिक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव को सुझाव देगी।

इस समिति में कुल 20 सदस्य हैं। घोष (65) यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उन्होंने लगभग 35 वर्षों तक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अर्थशास्त्र पढ़ाया है और कई किताबें लिखी हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (यूएनडीईएसए) ने बताया कि आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपने बौद्धिक नेतृत्व के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध 20 प्रमुख हस्तियों को मिलाकर आर्थिक और सामाजिक मामलों पर दूसरे उच्च-स्तरीय सलाहकार बोर्ड (एचएलएबी) का गठन किया जाएगा।

बोर्ड अलगे दो वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र को वैश्विक और स्थानीय स्तर पर नीति निर्माण के लिए सलाह देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: United Nations nominated Jayati Ghosh to the High-Level Committee on Economic, Social Affairs

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे