देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव

By भाषा | Published: June 1, 2019 08:53 PM2019-06-01T20:53:49+5:302019-06-01T20:53:49+5:30

ऊंचे भाव पर सोने की खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

Todays gold and Silver Rate Price on 1st Jun 2019 | देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव

शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा बिका। चांदी के भाव में 75 रुपये प्रति किलोग्राम (शुक्रवार की तुलना में) की कमी हुई। व्यापार में सोना ऊंचे में 33150, नीचे में 33050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 37175 एवं नीचे में 37125 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 33100 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 37150 रुपये प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।

ऊंचे भाव पर सोने की खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 

देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे- 

22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) का दाम रुपए में-
दिल्ली- 33,000
मुंबई- 32,013
कोलकाता- 30,960
इंदौर- 33,050

चांदी प्रति किलोग्राम
दिल्ली- 37,550
मुंबई- 36,300
कोलकाता- 36,500
इंदौर- 37150

Web Title: Todays gold and Silver Rate Price on 1st Jun 2019

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे