भारत के सर्वाधिक धनी 1% लोगों के पास देश के 70% लोगों से करीब 4 गुणा अधिक संपत्ति है: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 09:07 AM2020-01-20T09:07:20+5:302020-01-20T09:07:20+5:30

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 50 वीं वार्षिक बैठक से पहले यहां 'टाइम टू केयर' के अध्ययन का विमोचन करते हुए राइट्स ग्रुप ऑक्सफैम ने यह भी कहा कि दुनिया के 2,153 अरबपतियों के पास 4.6 बिलियन से अधिक संपत्ति है।

The wealthiest 1% of India has almost 4 times more wealth than the 70% of the country: Report | भारत के सर्वाधिक धनी 1% लोगों के पास देश के 70% लोगों से करीब 4 गुणा अधिक संपत्ति है: रिपोर्ट

भारत के सर्वाधिक धनी 1% लोगों के पास देश के 70% लोगों से करीब 4 गुणा अधिक संपत्ति है: रिपोर्ट

Highlightsवैश्विक असमानता चौंकाने वाली और विशाल है और पिछले एक दशक में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो गई है।रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि देश के सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति पूरे साल के बजट से अधिक है।

भारत का सबसे अमीर 1 प्रतिशत लोगों के पास देश के 70 प्रतिशत लोगों से करीब चार गुना अधिक संपत्ति है। देश की यह आबादी करीब 953 मिलियन लोगों की हैं।  रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि देश के सभी अरबपतियों की कुल संपत्ति पूरे साल के बजट से अधिक है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की 50 वीं वार्षिक बैठक से पहले यहां 'टाइम टू केयर' के अध्ययन का विमोचन करते हुए राइट्स ग्रुप ऑक्सफैम ने यह भी कहा कि दुनिया के 2,153 अरबपतियों के पास 4.6 बिलियन से अधिक संपत्ति है, जो दुनिया भर के लोगों के पास मौजूद संपत्ति का करीब 60 फीसदी हिस्सा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक असमानता चौंकाने वाली और विशाल है और पिछले एक दशक में अरबपतियों की संख्या दोगुनी हो गई है, बावजूद इसके कि उनकी संयुक्त धनराशि में पिछले साल गिरावट आई है।
 

English summary :
The wealthiest 1% of India has almost 4 times more wealth than the 70% of the country: Report


Web Title: The wealthiest 1% of India has almost 4 times more wealth than the 70% of the country: Report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे