लाइव न्यूज़ :

Swiggy IPO Alert: 9,000 करोड़ रुपये की संपत्ति?, 5000 वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों को..., 500 कर्मचारी 'करोड़पति' क्लब में प्रवेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2024 17:34 IST

Swiggy IPO: स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर चर्चा तेज है। स्विगी का आगामी आईपीओ को लेकर बाजार में

Open in App
ठळक मुद्दे16,01,09,703 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 57,53,07,536 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 6.02 गुना अभिदान मिला।गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 41 प्रतिशत अभिदान मिला।

Swiggy IPOऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर चर्चा तेज है। स्विगी का आगामी आईपीओ को लेकर बाजार में हलचल है। आपको बता दें कि कल यानी 13 नवंबर को स्विगी के शेयर बीएसई और एनएसई में लिस्ट होंगे। लगभग 5,000 वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों के लिए कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना (ईसॉप) में 9,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अनलॉक करने के लिए तैयार है। जो भारत के स्टार्टअप में अपनी तरह की सबसे बड़ी बात है।

 सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक पेशकश के माध्यम से लगभग 500 कर्मचारी 'करोड़पति' क्लब में प्रवेश कर सकते हैं। स्विगी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 5,085 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बेंगलुरु स्थित कंपनी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 371-390 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का लक्ष्य आईपीओ से 11,327 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें 4,499 करोड़ रुपये के शेयरों का नया निर्गम और 6,828 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। स्विगी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को अंतिम दिन तक 3.59 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 16,01,09,703 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 57,53,07,536 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 6.02 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 1.14 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 41 प्रतिशत अभिदान मिला।

टॅग्स :स्वीगीIPOशेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 मिनट में सामान पहुंचाने की सेवा समाप्त?, सरकार की सख्ती के बाद जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स आपूर्ति की ब्रांडिंग हटाई

कारोबारSensex, Nifty Market Today: शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बढ़ी टेंशन, घरेलू बाजार में भारी अस्थिरता

कारोबार10 मिनट में नहीं मिलेगा सामान?, ब्लिंकिट ने डिलीवरी सेवा किया बंद, स्विगी जेप्टो, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट भी करेंगे पालन?, सुरक्षा को लेकर श्रम मंत्रालय हस्तक्षेप?

कारोबारStock Market Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट, जानें घरेलू बाजार में क्यों है ये हाल

कारोबारसेंसेक्स 93,918 तक जाने की संभावना, सोना-चांदी पर बढ़ेगा निवेश फोकस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनए साल में आफत, 500 कर्मचारियों की छंटनी?, बजाज मोबिलिटी एजी की घोषणा

कारोबारGold Price Today: सोना पहुंचा 1,46,500 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर, चांदी ने भी बनाया रिकॉर्ड

कारोबारभागीरथपुरा जलकांड के बाद सरकार की बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने इंदौर में 800 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना’ पैकेज-1 की नींव रखी

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

कारोबारBudget 2026 Expectations: 11.21 लाख करोड़ रुपये से 10-15 प्रतिशत की वृद्धि?, निजी क्षेत्र अब भी सतर्क, जानिए विशेषज्ञ क्या बोले?