Share Market: गिरावट के साथ बंद बाजार, 150 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 12,100 के नीचे लुढ़का

By भाषा | Published: February 20, 2020 05:12 PM2020-02-20T17:12:40+5:302020-02-20T17:12:40+5:30

Share market: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 12,080.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट सर्वाधिक नुकसान में रहे। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड और ओएनजीसी में तेजी रही।

Share Market: Sensex broke 150 points, the Nifty fell below 12,100 | Share Market: गिरावट के साथ बंद बाजार, 150 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 12,100 के नीचे लुढ़का

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 152.88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ।

Highlightsसेंसेक्स मुनाफावसूली चलने से 153 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद शेयर बाजार नीचे आया।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को मुनाफावसूली चलने से 153 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। कमजोर वैश्विक रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बाद शेयर बाजार नीचे आया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 152.88 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,170.12 पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 प्रतिशत टूटकर 12,080.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्रा टेक सीमेंट सर्वाधिक नुकसान में रहे। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एसबीआई, पावर ग्रिड और ओएनजीसी में तेजी रही।

कारोबारियों के अनुसार कोरोना वायरस का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रभाव पड़ने की चिंता से निवेशक थोड़े सतर्क हैं। कोरोना वायरस के कारण चीन में अब तक 2,118 लोगों की मौत हो चुकी है। इस विषाणु के कारण 114 और लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इससे पीड़ित नये मामलों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कमी आयी है और यह 394 रही।

इसके अलावा कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 प्रतिशत बढ़कर 59.20 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एशिया के अन्य बाजारों में चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद शंघाई शेयर बाजार में तेजी आयी।

केंद्रीय बैंक ने विषाणु से प्रभावित कंपनियों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने में मदद के इरादे से यह कदम उठाया है। इसके अलावा तोक्यो में भी तेजी रही। हालांकि हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे। शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। 

Web Title: Share Market: Sensex broke 150 points, the Nifty fell below 12,100

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे