शेयर मार्केट: 236 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,774 हुआ बंद

By IANS | Published: February 19, 2018 02:58 PM2018-02-19T14:58:36+5:302018-02-19T19:18:31+5:30

इससे पहले शेयर मार्केट का शुरुआती कारोबार सुबह गिरावट के रुख से ही शुरू हुआ।

Share Market: BSE Sensex down 212 point colese on 37,798 and Nifty down 65 points close on 10,387 | शेयर मार्केट: 236 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,774 हुआ बंद

शेयर मार्केट: 236 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,774 हुआ बंद

मुंबई, 19 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 167 अंकों की गिरावट के साथ 10,378 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.19 अंकों की तेजी के साथ 34,053.95 पर खुला और 236.10 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 33,774.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,122.96 के ऊपरी और 33,554.37 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में आठ शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (0.66 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.57 फीसदी), इंफोसिस (0.46 फीसदी), रिलायंस (0.45 फीसदी) और एनटीपीसी (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (5.82 फीसदी), एशियन पेंट्स (2.77 फीसदी), डॉ. रेड्डी (2.75 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.72 फीसदी) और एलटी (2.35 फीसदी)।

यह भी पढ़ें: घोटाले के बाद से PNB के शेयरों में मचा हाहाकार, सोमवार को दर्ज की गई 10% की भारी गिरावट


बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 173.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,428.66 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.67 अंकों की गिरावट के साथ 17,857.08 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.6 अंकों की तेजी के साथ 10,488.90 पर खुला और 73.90 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,489.35 के ऊपरी और 10,302.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु (1.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.56 फीसदी), उद्योग (1.34 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.17 फीसदी) और रियल्टी (1.12 फीसदी)। 

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 689 शेयरों में तेजी और 2,061 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Web Title: Share Market: BSE Sensex down 212 point colese on 37,798 and Nifty down 65 points close on 10,387

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे