सोमवार से विश्व निवेशक सप्ताह की गतिविधियां शुरू करेगा सेबी

By भाषा | Published: November 22, 2020 07:48 PM2020-11-22T19:48:56+5:302020-11-22T19:48:56+5:30

SEBI will start activities for World Investor Week from Monday | सोमवार से विश्व निवेशक सप्ताह की गतिविधियां शुरू करेगा सेबी

सोमवार से विश्व निवेशक सप्ताह की गतिविधियां शुरू करेगा सेबी

नयी दिल्ली, 22 नवंबर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सोमवार से देश में विश्व निवेशक सप्ताह की शुरुआत करने वाला है। इससे पहले सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा कि नये निवेशकों को झूठे वादों और फालतू सलाहों से बचते हुए समझ-बूझ कर निवेश के निर्णय लेने चाहिये।

विश्व निवेश सप्ताह हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। इसका आयोजन प्रतिभूति नियामकों का वैश्विक संगठन आईओएससीओ करता है। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न निवेशक शिक्षा व जागरुता प्रयासों को बढ़ावा देना है।

इसका आयोजन दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में किया जाता है।

सेबी 2017 से एक्सचेंजों, डिपॉजिटरीज, निवेशक संगठनों, जिंस डेरिवेटिव प्रशिक्षकों आदि के साथ इसमें भाग ले रहा है। सेबी भारत में इस आयोजन का राष्ट्रीय समन्वयक है। इसका आयोजन इस साल 23 से 29 नवंबर के दौरान होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SEBI will start activities for World Investor Week from Monday

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे