23 सितंबरः पेट्रोल-डीजल की मार से आम आदमी बेहाल, मुंबई में पेट्रोल 90 रुपये पहुंचा
By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 23, 2018 08:57 AM2018-09-23T08:57:32+5:302018-09-23T08:58:42+5:30
Petrol-diesel price today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
नई दिल्ली, 23 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार (23 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 89.97 रुपये प्रति लीटर रहेगा। जबकि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अनुसार आज मुंबई में पेट्रोल 90.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 73.97 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 78.53 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-
23 सितंबर को पेट्रोल की कीमत
शहर | रविवार की कीमतें |
दिल्ली | 82.61 रुपए |
कोलकाता | 84.52 रुपए |
मुंबई | 89.97 रुपए |
चेन्नई | 85.97 रुपए |
Petrol & Diesel prices in #Delhi are Rs.82.61 per litre & Rs.73.97 per litre, respectively. Petrol & Diesel prices in #Mumbai are Rs.89.97 per litre & Rs.78.53 per litre, respectively. pic.twitter.com/NZ6dNOVgDO
— ANI (@ANI) September 23, 2018
चार महानगरों में 23 सितंबर को डीजल की कीमत:-
दिल्ली | 73.97 रुपए |
कोलकाता | 75.9 रुपए |
मुंबई | 78.53 रुपए |
चेन्नई | 78.29 रुपए |
* ये रेट 23 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
उल्लेखनीय है कि त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है। लोकलसर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’’
उसने कहा, ‘‘यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं।’’ 78 प्रतिशत लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है।