14 सितंबरः दिल्ली में 1 रुपये तक बढ़ा पेट्रोल का भाव, जानिए अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट
By जनार्दन पाण्डेय | Published: September 14, 2018 01:25 PM2018-09-14T13:25:06+5:302018-09-14T13:26:02+5:30
Petrol-diesel rates today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।
नई दिल्ली, 14 सितंबर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक बृहस्पतिवार (14 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.37 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 88.75 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 73.39 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 77.9 रुपये प्रति लीटर है। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। जानिए कीमतें-
14 सितंबर को पेट्रोल की कीमत
शहर | बृहस्पतिवार की कीमतें |
दिल्ली | 81.37 रुपए |
कोलकाता | 83.23 रुपए |
मुंबई | 88.75 रुपए |
चेन्नई | 84.58 रुपए |
चार महानगरों में 14 सितंबर को डीजल की कीमत:-
दिल्ली | 73.39 रुपए |
कोलकाता | 75.23 रुपए |
मुंबई | 77.9 रुपए |
चेन्नई | 77.57 रुपए |
* ये रेट 13 सितंबर 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।