Petrol-Diesel Price: आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें 14 जून को आपके शहर का रेट
By आदित्य द्विवेदी | Published: June 14, 2019 08:04 AM2019-06-14T08:04:09+5:302019-06-14T08:04:09+5:30
Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें शुक्रवार (14 जून) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार (14 जून) को गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है वहीं डीजल की कीमत 6 पैसे की गिरावट के साथ 64.33 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुई है। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है। जानिए शुक्रवार (14 जून) को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
14 जून को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 70.35 | 8 पैसा (सस्ता) |
मुंबई | 76.05 | 7 पैसा (सस्ता) |
कोलकाता | 72.60 | 8 पैसा (सस्ता) |
चेन्नई | 73.08 | 9 पैसा (सस्ता) |
3 जून को महानगरों में डीजल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 64.33 | 6 पैसा (सस्ता) |
मुंबई | 67.45 | 6 पैसा (सस्ता) |
कोलकाता | 66.25 | 6 पैसा (सस्ता) |
चेन्नई | 68.05 | 6 पैसा (सस्ता) |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।