Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर, जानें 13 जून को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 13, 2019 08:17 AM2019-06-13T08:17:11+5:302019-06-13T08:17:11+5:30
Petrol and Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। जानें गुरुवार (13 जून) को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार (13 जून) को लगातार तीसरे दिन कोई बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है वहीं डीजल की कीमत 64.39 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुई है। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर सबसे कम टैक्स है। जानिए गुरुवार 13 जून को आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें...
13 जून को महानगरों में पेट्रोल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 70.43 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 76.12 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 72.68 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 73.17 | कोई बदलाव नहीं |
3 जून को महानगरों में डीजल का दामः-
शहर का नाम | आज का रेट (रुपये/प्रति लीटर) | महंगा/सस्ता |
दिल्ली | 64.39 | कोई बदलाव नहीं |
मुंबई | 67.51 | कोई बदलाव नहीं |
कोलकाता | 66.31 | कोई बदलाव नहीं |
चेन्नई | 68.11 | कोई बदलाव नहीं |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। सारी टैक्स और कमीशन जोड़कर पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है जिसे उपभोक्ता को खरीदना पड़ता है।