13 अक्टूबरः आज पेट्रोल 18 और डीजल 29 पैसे हुए महंगे, जानिए अपने शहर का रेट
By जनार्दन पाण्डेय | Published: October 13, 2018 08:48 AM2018-10-13T08:48:01+5:302018-10-13T09:10:11+5:30
Petrol Diesel Price today's Update in Hindi: मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 31 पैसे का इजाफा हो गया। अब मुंबई में डीजल की कीमत 78.82 प्रति लीटर हो गई।
नई दिल्ली, 13 अक्टूबरः पिछले सप्ताह केंद्र और कई राज्य सरकारों की ओर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब पांच रुपये की राहत के बाद तेल कंपनियों ने एक बार फिर से दामों में तेजी से बढ़ोतरी शुरू कर दी है। पिछले शुक्रवार को मिली राहत के ठीक एक सप्ताह के भीतर पेट्रोल-डीजल के भावों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक शनिवार को को दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 18 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में पेट्रोल 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई। अब दिल्ली में डीजल की कीमत 75.19 रुपये हो गई।
इसी तरह मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 88.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल के भाव में 31 पैसे का इजाफा हो गया। अब मुंबई में डीजल की कीमत 78.82 प्रति लीटर हो गई।
Petrol and diesel prices in #Delhi are Rs 82.66 per litre (increase by Rs 0.18) and Rs 75.19 (increase by Rs 0.29) respectively. Petrol and diesel prices in #Mumbai are Rs 88.12 per litre (increase by Rs 0.18) and Rs 78.82 per litre (increase by Rs 0.31) respectively. pic.twitter.com/1rVJK5KTxe
— ANI (@ANI) October 13, 2018
अपने शहर के रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। पिछले सप्ताह दाम घटने के बाद ये था पेट्रोल का रेट-
5 अक्टूबर को पेट्रोल सभी प्रमुख राज्यों की राजधानी में पेट्रोल का रेट
शहर | शुक्रवार का पेट्रोल का भाव (रुपये में) | शुक्रवार का डीजल का भाव (रुपये में) |
दिल्ली | 81.56 | 73 |
गांधी नगर | 78.73 | 76.46 |
मुंबई | 87.02 | 77.5 |
लखनऊ | 79 | 71.04 |
भोपाल | 84.73 | 74.37 |
चंडीगढ़ | 78.5 | 70.97 |
रांची | 77.95 | 74.56 |
गुवाहाटी | 77.3 | 70.24 |
रायपुर | 79.43 | 76.38 |
पणजी | 75.21 | 74.38 |
उत्तराखंड | 81.86 | 73.45 |
मुंबई | 86.97 | 76.05 |
एक सप्ताह में मुंबई में ढाई रुपये तक बढ़ चुका है डीजल का भाव
ऐसे में अगर मुंबई में डीजल के भावों में हो रही बढ़ोतरी पर नजर डालें तो तेल कंपनियां करीब ढाई (5 अक्टूबर को डीजल के रेट 76.05, 12 अक्टूबर को डीजल के रेट 78.51 ) रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी कर चुकी हैं।
इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल से वैट कटौती का ऐलान किया था। सरकार ने कीमतों में एक व्यवस्था के तहत 2.50 रुपये प्रति लीटर कटौती की घोषणा की थी। इसमें 1.50 रुपये की कमी उत्पाद शुल्क में कटौती हुई है, जबकि पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा गया था।
इसके बाद राज्यों की ओर से हुई घोषणाओं के बाद गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड की राज्य सरकारों ने अपने राज्य में पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपये और कटौती की जानकारी दी थी। यानी पिछले बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत करीब 5 रुपये कम हो गई थी।
नवंबर 2014 से जनवरी 2016 सबसे ज्यादा बढ़ा था पेट्रोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच नौ किस्तों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 11.77 रुपये और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी। जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसमें दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।