Petrol Diesel Price: पेट्रोल की कीमत में मामूली बदलाव, जानें क्या है आपके शहर का रेट
By स्वाति सिंह | Published: September 28, 2020 06:31 AM2020-09-28T06:31:48+5:302020-09-28T06:31:48+5:30
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन सोमवार को पेट्रोल के दाम में स्थिरता के बाद मामूली बदलाव किया गया। सोमवार (28 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 81.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 87.8 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 71.28 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 77.18 कोलकाता में डीजल 74.29 रुपये और चेन्नई में डीजल 76.23 रुपये बिक रहा है।
वहीं, बीते हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का रूख था। जिसके चलते घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 14 पैसे की कमी की। लगातार तीन दिन तक डीजल की कीमतें घटी हैं। हालांकि, पेट्रोल को जस का तस छोड़ दिया था ।
जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
रांची | 80.78 | 70.77 |
बेंगलरु | 83.69 | 75.99 |
पटना | 83.73 | 76.38 |
चंडीगढ़ | 77.99 | 70.50 |
लखनऊ | 81.48 | 71.20 |
नोएडा | 81.58 | 71.28 |
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क और वैट
पेट्रोल के मामले में करों का हिस्सा 50.69 रुपये प्रति लीटर या 64 प्रतिशत है। इसमें 32.98 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.71 रुपये स्थानीय बिक्रीकर या वैट है। वहीं डीजल के खुदरा मूल्य में करों का हिस्सा करीब 63 प्रतिशत है। यह प्रति लीटर 49.43 रुपये बैठता है। इसमें 31.83 रुपये केंद्रीय उत्पाद शुल्क और 17.60 रुपये वैट है।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।