Petrol-Diesel Price, 25 August: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल लगातार 24वें दिन स्थिर, जानें आपके शहर में कितनी है कीमतें
By सुमित राय | Published: August 25, 2020 06:52 AM2020-08-25T06:52:49+5:302020-08-25T06:52:49+5:30
Petrol Diesel Price, 21 August: पेट्रोल का दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, हालांकि डीजल की कीमतें लगातार 24वें दिन भी स्थिर हैं।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज (25 अगस्त) डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे का इजाफा हुआ है। डीजल के दाम लगातार 24वें दिन स्थिर हैं, जबकि पेट्रोल की कीमतों में लगातार छठे दिन इजाफा हुआ है। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
11 पैसे की बढ़ोतरी के बाद मंगलवार (25 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल 81.73 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं मुंबई में 88.39 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 84.73 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 83.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
डीजल की बात की जाए तो दिल्ली में डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि मुंबई में डीजल 80.11, कोलकाता में डीजल 77.06 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.86 रुपये बिक रहा है।
पिछले 10 दिनों में 1.3 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और यह पिछले 10 दिनों में 1.3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 80.43 पैसे थी, जो अब 25 अगस्त के बढ़कर 81.73 पैसे हो गई हैं। पिछले 10 में से 9 दिन पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि एक दिन कीमतें स्थिर रही हैं।
जुलाई में 1.6 रुपये महंगा हुआ था डीजल
जुलाई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ डीजल के दाम बढ़ाए थे, जबकि पेट्रोल की कीमतें स्थिर रही थीं। बीते जुलाई के दौरान 10 किस्तों में डीजल के दाम बढ़ाए गए थे। उससे डीजल 1.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।
जानें अन्य शहरों के पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल की कीमत (रुपये/लीटर) | डीजल की कीमत (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 81.73 | 73.56 |
मुंबई | 88.39 | 80.11 |
चेन्नई | 84.73 | 78.86 |
कोलकाता | 83.24 | 77.06 |
नोएडा | 82.09 | 73.87 |
फरीदाबाद | 80.16 | 74.28 |
रांची | 81.25 | 77.78 |
बेंगलुरु | 84.39 | 77.88 |
पटना | 84.30 | 78.72 |
चंडीगढ़ | 78.63 | 73.21 |
लखनऊ | 81.99 | 73.77 |
अपने शहर में आज के भाव इस तरह करें चेक
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।