Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं, जानिए 22 अगस्त को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 22, 2019 07:33 AM2019-08-22T07:33:02+5:302019-08-22T07:33:02+5:30
पेट्रोल और डीजल के रेट की समीक्षा भारत में हर दिन होती है। इसी के हिसाब से पेट्रोलियम कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।
पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार (22 अगस्त) को पेट्रोल का दाम 71.84 रुपये प्रति लीटर है। डीजल के दाम में भी आज स्थिरता बनी हुई है और वह 65.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 77.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल 68.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकत्ता में आज पेट्रोल का रेट 74.54 रुपये और डीजल 67.49 प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 74.62 रुपये और डीजल 68.79 प्रति लीटर है। भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।