Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता बरकरार, जानिए 19 अक्टूबर को आपके शहर का रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2019 07:21 AM2019-10-19T07:21:41+5:302019-10-19T07:21:41+5:30
शनिवार (19 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।
शनिवार (19 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 73.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में आज पेट्रोल 75.92 रुपये, मुंबई में 78.88 रुपये और चेन्नई में 76.09 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये गुरुवार के दाम पर ही बिक रहा है। शनिवार (19 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में डीजल 66.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी प्रकार कोलकाता में आज डीजल 68.77 रुपये, मुंबई में 69.61 रुपये और चेन्नई में 70.15 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
इससे पहले शुक्रवार (18 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल 73.27 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 78.88 रुपये प्रति लीटर बिका। चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।स
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।