शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, जानें 8 मार्च को आपके शहर के रेट्स
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 8, 2019 08:22 AM2019-03-08T08:22:28+5:302019-03-08T10:30:58+5:30
Petrol and Diesel rates today: शुक्रवार (8 मार्च) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।
पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन शुक्रवार (8 मार्च) को पेट्रोल की कीमत में स्थिरता नजर आई। वहीं, डीजल के दाम में कुछ पैसों की गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज पेट्रोल की कीमत 72.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 67.57 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। बात करें आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70. 73 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।
इसी प्रकार कोलकाता में पेट्रोल 74.3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.3 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। इससे पहले
गुरुवार को (7 मार्च) को पेट्रोल और डीजल की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। 7 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.27 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, डीजल की कीमत 67.67 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत गुरुवार को 77. 84रुपये प्रति लीटर था। वहीं, डीजल के भाव 70.84 रुपये प्रति लीटर था।
पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत एक बढोत्तरी देखी जा रही है।
शहर | पेट्रोल का रेट (प्रति लीटर) | डीजल का रेट (प्रति लीटर) |
दिल्ली | 72.27 | 67.57 |
मुंबई | 77. 84 | 70.73 |
कोलकाता | 74.3 | 69.3 |
पटना | 76.25 | 70.82 |
लखनऊ | 77.57 | 66.41 |
भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें। ये रेट हिन्दुस्ता पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक लिखी गई है।