पेट्रोल की कीमत में आज मामूली वृद्धि, जानिए 17 जुलाई को क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2019 08:38 AM2019-07-17T08:38:56+5:302019-07-17T08:39:33+5:30
कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 75.65 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले मंगलवार को यह 75.55 रुपये प्रति लीटर था। मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 78.88 रुपये प्रति लीटर तो चेन्नई में 76.09 रुपये प्रति लीटर हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार, 17 जुलाई) पेट्रोल के दाम में मामूली वृद्धि हुई है। पेट्रोल का दाम आज दिल्ली में 73.27 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले मंगलवार को यह 73.21 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, दिल्ली में डीजल के दाम में आज कोई अंतर नहीं आया है। दिल्ली में डीजल के दाम आज 66.24 रुपये प्रति लीटर हैं। दूसरे शहरों की बात करें तो कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम में मामूली वृद्धि हुई है।
कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम 75.65 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले मंगलवार को यह 75.55 रुपये प्रति लीटर था। मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 78.88 रुपये प्रति लीटर तो चेन्नई में 76.09 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में डीजल के दाम आज 68.31 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, मुंबई में डीजल 69.43 रुपये और चेन्नई में 69.96 रुपये प्रति लीटर डीजल मिलेगा। यहां जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम....
शहर | पेट्रोल के रेट (प्रति लीटर) | डीजल के रेट (प्रति लीटर) |
गुड़गांव | 72.82 रुपये | 65.43 रुपये |
नोएडा | 72.49 रुपये | 65.34 रुपये |
पटना | 77.08 रुपये | 69.39 रुपये |
जयपुर | 77.24 रुपये | 71.37 रुपये |
लखनऊ | 72.45 रुपये | 65.24 रुपये |
भुवनेश्वर | 72.13 रुपये | 71.04 रुपये |
भोपाल | 78.41 रुपये | 69.57 रुपये |
चंडीगढ़ | 69.22 रुपये | 63.04 रुपये |
आगरा | 72.32 रुपये | 65.09 रुपये |
अहमदाबाद | 70.64 रुपये | 69.029 रुपये |