PAN Card को Aadhaar से लिंक करने का आज है आखिरी तारीख, अगर नहीं किया तो कल से देना होगा दोगुना 1000 रुपए जुर्माना, जानें जोड़ने का तरीका

By आजाद खान | Published: June 30, 2022 03:47 PM2022-06-30T15:47:34+5:302022-06-30T15:53:36+5:30

PAN-Aadhaar Penalty: आज पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख है। अगर कल आप इसे लिंक कराते है तो ऐसे में आपको 1000 रुपए जुर्माने के तौर पर देने होंगे।

PAN Aadhaar link last date today penalty rs 1000 01 july 2022 know link process payment ways itfiling | PAN Card को Aadhaar से लिंक करने का आज है आखिरी तारीख, अगर नहीं किया तो कल से देना होगा दोगुना 1000 रुपए जुर्माना, जानें जोड़ने का तरीका

PAN Card को Aadhaar से लिंक करने का आज है आखिरी तारीख, अगर नहीं किया तो कल से देना होगा दोगुना 1000 रुपए जुर्माना, जानें जोड़ने का तरीका

Highlightsआपके पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आज आखिरी तारीख है।सरकार हर बार जुर्माने की रकम बढ़ा रही है ताकि लोग जल्द से जल्द लिंक करा लें। अगर यह लिंक आप कल करते है तो ऐसे में आपको दोगुना जुर्माना देना होगा।

PAN-Aadhaar Penalty: अगर अभी भी आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक नहीं किए है तो आज ही कर ले क्योंकि इसे लिंक करने की आज आखिरी तारीख है। जी हां, अगर आप आज इसे लिंक नहीं कराते है और कल करते तो ऐसे में आपको पैन कार्ड (PAN) को आधार कार्ड (AADHAAR) से लिंक कराने के लिए दोगुना जुर्माना देना होगा। सरकार जुर्माने की रकम हर बार बढ़ाते जा रही है ताकि लोग जल्द से जल्द लिंक करा लें। 

आज नहीं किया तो कल लगेगा दोगुना जुर्माना

आपको बता दें कि सरकार ने इसी साल मार्च तक यह लिंकिंग को फ्री किया था यानी 31 मार्च 2022 से पहले अगर आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक कराते तो ऐसे में आपका यह लिंकिंग फ्री में जाती, लेकिन जिन लोगों ने अभी तक लिंक नहीं किया है, उनके लिए सरकार ने दोगुना जुर्माना लगा दिया है। अब यानी 31 मार्च 2022 के बाद से कोई भी अगर लिंक करता है तो उन्हें 500 रुपए देने होते है। 

ऐसे में 500 रुपए का जुर्माना देकर पैन कार्ड (PAN) को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख आज है। अगर कल आप यह लिंकिंग करेगें तो इसके लिए दोगुना जुर्माना देना होगा तभी आप लिंक कर पाएंगे। सरकार ने 01 जुलाई से यह जुर्माना दोगुना यानी 1000 रुपए कर दिया है। 

ऐसे अगर आप अभी तक अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार कार्ड से लिंक नहीं कीए है तो आज ही कर लें। आप अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से कैसे लिंक करेंगे, इसके लिए नीचे रास्ते बताए गए है। 

PAN-Aadhaar Link Process: पैन और आधार को लिंक करने का तरीका

अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (AADHAAR) से लिंक कराने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

पहला तरीका

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की अधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/portal पर जाएं। 
स्टेप 2. इसके बाद आपको Link Aadhaar वाले ऑप्शन का चुनाव करना होगा। 
स्टेप 3. फिर आगे स्टेटस को देखने के लिए आप Click Here पर क्लिक करें और पैन के डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4. इसके बाद आपको अगर दिखेगा कि आपका पैन और आधार लिंक हैं तो लिंक नहीं करना होगा, 
             और अगर लिंक नहीं है तो आपको इसे लिंक करना होगा। 

दूसरा तरीका

स्टेप 1. इसके लिए https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home 
            वाले वेबसाइट पर पर जाएं और Link Aadhaar के ऑप्शन को चुने। 
स्टेप 2. फिर आपसे आधार के डिटेल्स मांगी जाएंगे जिसे फिल करके आप ओटीपी के ऑप्शन का चुनाव करें। 
स्टेप 3. इसके बाद आपके Registered Mobile Number पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को जिसे दर्ज करें। 
स्टेप 4. अन्त में आपको जुर्माना भरने को कहा जाएगा, पैसा जमा करते ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।

PAN-Aadhaar Link Process: पैन-आधार लिंक करने के लिए जुर्माने को ऐसे भरें

इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फलो करें। 

स्टेप 1. इसके लिए आप सबसे पहले इस https://onlineservices.tin.egov-nsdl.com/etaxnew/tdsnontds.jsp
                 वेबसाइट पर जाएं। 
स्टेप 2. फिर Linking Request में CHALLAN NO./ITNS 280 वाले लिंक को क्लिक करें। 
स्टेप 3. इसके बाद आप टैक्स एप्लीकेबल वाले ऑप्शन का चयन करें। 
स्टेप 5. फिर आपके सामने जुर्माने के पेमेंट की तरीक को चुनने को कहा जाएगा, उसे चुने। 
स्टेप 6. इसके बाद अब आप पेमेंट वाले ऑप्शन का चयन करें जैसे- नेट बैंकिंग या कार्ड मोड को चुने। 
स्टेप 7. फिर आपसे आपका पैन नंबर और Assessment Year को भरने को कहा जाएगा।
स्टेप 8. इसके बाद आपके सामने कैप्चा आएगा, उसे दर्ज करें। 
स्टेप 9. अन्त में Submit वाले ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा। 

(नोट: आपको 30 जून तक 500 रुपये जुर्माने का भुगतान करना होगा)

Web Title: PAN Aadhaar link last date today penalty rs 1000 01 july 2022 know link process payment ways itfiling

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे