नौसेना दस साल में 51 अरब डालर के पोत, पनडुब्बी के आर्डर दे सकती है: मंत्री नाइक

By भाषा | Published: November 27, 2020 11:49 PM2020-11-27T23:49:16+5:302020-11-27T23:49:16+5:30

Navy may order $ 51 billion vessel, submarine in ten years: Minister Naik | नौसेना दस साल में 51 अरब डालर के पोत, पनडुब्बी के आर्डर दे सकती है: मंत्री नाइक

नौसेना दस साल में 51 अरब डालर के पोत, पनडुब्बी के आर्डर दे सकती है: मंत्री नाइक

पणजी, 27 नवंबर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना अगले दस साल में पोत और पनडुब्बियों की खरीद के 51 अरब डालर के आर्डर निकाल सकती है।

वह गोवा शिपयार्ड लि. (जीएसएल) और मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लि. (एमडीएसएल) में संभावना विषय पर उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक वीडियो काफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

नाइक ने कहा कि भारतीय नौसेना का 60 प्रतिशत से ज्यादा बजट पूंजीगत खर्च के लिए रखा गया है। इस पूंजीगत बजट का 70 प्रतिशत हिस्सा देश से खरीद पर खर्च किया गया है। इस तरह पिछले पांच साल में करीब 66,000 करोड़ रुपये की खरीद घरेलू स्तर पर की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navy may order $ 51 billion vessel, submarine in ten years: Minister Naik

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे