बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेसेंक्स 261 अंक टूटा, निफ्टी आया 11 हजार के नीचे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 16, 2019 03:57 PM2019-09-16T15:57:49+5:302019-09-16T15:57:49+5:30
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गयी।
सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 261.68 अंक टूटकर 37,123.31 अंक पर जबकि निफ्टी 79.80 अंक के नुकसान से 10,996.10 अंक पर बंद हुआ।
इसकी प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। इसके चलते शुरुआती कारोबार में तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर में गिरावट देखी गयी।
शुक्रवार को सेंसेक्स 37,384.99 अंक और निफ्टी 11,075.90 अंक पर बंद हुआ था।
विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को सऊदी अरब के तेल कुओं पर ड्रोन से दो हमले होने के बाद ब्रेंट कच्चा तेल के भाव में तेजी देखी गयी है। सऊदी अरब ने इसके बाद अपने तेल उत्पादन में कटौती की है।
इसके वजह से घरेलू स्तर पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, कैस्ट्रोल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में सात प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी।
सोमवार सुबह आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को शेयर बाजार से 405.45 करोड़ रुपये की निकासी की।