भारत में इस जगह बन रहा आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना; 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, आदिवासी महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

By अनिल शर्मा | Published: November 16, 2022 11:47 AM2022-11-16T11:47:33+5:302022-11-16T11:58:20+5:30

एप्पल के आईफोन कारखाने का निर्माण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर रही है। कंपनी ने इसी को ठेका दिया है।  टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का होसुर में एक संयंत्र है।

iPhone largest factory built in Hosur india 60 000 people will get employment tribal women got training | भारत में इस जगह बन रहा आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना; 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, आदिवासी महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

भारत में इस जगह बन रहा आईफोन का सबसे बड़ा कारखाना; 60,000 लोगों को मिलेगा रोजगार, आदिवासी महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

Highlightsतमिलनाडु के होसुर में एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बन रहा है।आदिवासी गौरव दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की।आदिवासी महिलाओं को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

होसुरः तमिलनाडु के होसुर में एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बन रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना बेंगलुरु में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे।  

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, रांची और हजारीबाग के आसपास रहने वाली 6,000 आदिवासी महिलाओं को आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। आदिवासी गौरव दिवस समारोह में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा,  60,000 कर्मचारियों में से पहले 6,000 कर्मचारी रांची और हजारीबाग के आसपास के स्थानों की हमारी आदिवासी बहनें हैं। आदिवासी बहनों को एप्पल आईफोन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

गौरतलब है कि एप्पल के आईफोन कारखाने का निर्माण टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कर रही है। कंपनी ने इसी को ठेका दिया है।  टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का होसुर में एक संयंत्र है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन से आईफोन बनवाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत से आईफोन निर्यात अप्रैल के बाद से 1 अरब डॉलर को पार कर गया है। यही नहीं यूरोप और मध्य पूर्व के देशों के लिए आउटबाउंड शिपमेंट मार्च 2023 तक 2.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। यह मार्च 2022 तक भारत द्वारा निर्यात किए गए 1.3 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का लगभग दोगुना है।

Web Title: iPhone largest factory built in Hosur india 60 000 people will get employment tribal women got training

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे