रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ी गुंजाइश, महिला पेशेवरों को क्षेत्र में आना चाहिए: सचिव

By भाषा | Published: September 24, 2021 11:27 PM2021-09-24T23:27:46+5:302021-09-24T23:27:46+5:30

Huge scope in real estate sector, women professionals should come in the field: Secretary | रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ी गुंजाइश, महिला पेशेवरों को क्षेत्र में आना चाहिए: सचिव

रियल एस्टेट क्षेत्र में बड़ी गुंजाइश, महिला पेशेवरों को क्षेत्र में आना चाहिए: सचिव

नयी दिल्ली, 24 सितंबर आवास और शहरी कार्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि महिला पेशेवरों को भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने के लिए आगे आना चाहिए। देश में तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

मिश्रा ने भारतीय रियल एस्टेट उद्योग में महिलाओं के पर्याप्त प्रतिनिधित्व पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नारेडको की 'नरेडको माही' नामक महिला शाखा का शुभारंभ किया।

रियल्टी कंपनियों का निकाय नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष राजन बंदेलकर के नेतृत्व में 'नरेडको माही' की स्थापना की है।

मिश्रा ने रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम या रेरा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में "रेरा का युग" आ गया है। पहले यह क्षेत्र भ्रष्ट तौर तरीकों के लिए जाना जाता था।

उन्होंने कहा, "रेरा कानून से बाजार में विश्वास आया है। इसलिए, महिला पेशेवरों को इस उद्योग में काम करने के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं के पास सभी शक्तियां हैं। उनके पास हार्ड और सॉफ्ट स्किल दोनों हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Huge scope in real estate sector, women professionals should come in the field: Secretary

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे