Gold and Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में आज भी तेजी, जानिए दिल्ली समेत दूसरे शहरों में क्या है रेट
By विनीत कुमार | Published: July 6, 2020 01:25 PM2020-07-06T13:25:02+5:302020-07-06T13:26:37+5:30
Gold and Silver Rates 6th July: भारत में आज भी सोने और चांदी के दाम में वृद्धि हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का रेट प्रति 10 ग्राम 47,130 रुपये है।
Gold and Silver Rates 6th July: सोने और चांदी के रेट में आज भी बढ़ोतरी है। भारत में आज 22 कैरेट सोने का दाम 47,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 48, 330 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों में खूब तेजी आई है। पिछले 10 दिनों की बात करें तो तीन दिन को छोड़कर हर दिन सोने के दाम बढ़े हैं।
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार यही हाल चांदी का भी है। यहां भी रेट में वृद्धि हुई है। भारत में चांदी के दाम आज प्रति किलो 48,520 रुपये हैं। इससे पहले कल ये रेट 48,510 रुपये था। यहां भी पिछले 10 दिनों में तीन दिन को छोड़ दें तो चांदी के दाम बढ़ते रहे हैं।
बता दें कि सोने और चांदी के दाम हालांकि पूरे भारत में अलग-अलग रहते हैं। ये रेट विभिन्न राज्यों में टैक्स, मेकिंग चार्ज और एक्साइड ड्यूटी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। पिछले हफ्ते लगातार सोने और चांदी के दाम में वृद्धि देखने को मिली थी।
जानिए, भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम
शहर | 22 कैरेट गोल्ड के दाम (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट गोल्ड के दाम (प्रति 10 ग्राम) |
दिल्ली | 47,130 रुपये | 48,330 रुपये |
मुंबई | 46,470 रुपये | 47,470 रुपये |
चेन्नई | 46,250 रुपये | 50,860 रुपये |
कोलकाता | 47,270 रुपये | 48,570 रुपये |
बेंगलुरु | 45,670 रुपये | 49,770 रुपये |
हैदराबाद | 46,250 रुपये | 50,860 रुपये |
पटना | 46,470 रुपये | 47,470 रुपये |
लखनऊ | 47,170 रुपये | 48,370 रुपये |
चंडीगढ़ | 46,350 रुपये | 48,350 रुपये |
नागपुर | 46,470 रुपये | 47,470 रुपये |
जानिए, भारत के बड़े शहरों में आज चांदी के दाम
शहर | चांदी के दाम (प्रति किलो) |
दिल्ली | 48,520 रुपये |
मुंबई | 48,520 रुपये |
चेन्नई | 48,520 रुपये |
कोलकाता | 48,520 रुपये |
बेंगलुरु | 48,520 रुपये |
हैदराबाद | 48,520 रुपये |
पटना | 48,520 रुपये |
लखनऊ | 48,520 रुपये |
चंडीगढ़ | 48,520 रुपये |
नागपुर | 48,520 रुपये |
इस बीच आज से आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश भी कर सकते हैं। इस साल केंद्र सरकार ने चौथी बार गोल्ड बॉन्ड जारी किए हैं। इससे पहले सरकार अप्रैल, मई, जून में गोल्ड बॉन्ड जारी कर चुकी है। कोरोना संकट के बीच सोने में निवेश हाल के दिनों में बहुत अच्छा निर्णय साबित हुआ है। इस साल सोने में निवेश 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।