गौतम अडानी को 3 दिन में 34 अरब डॉलर का घाटा, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से हुए बाहर

By मनाली रस्तोगी | Published: January 31, 2023 10:53 AM2023-01-31T10:53:36+5:302023-01-31T10:55:14+5:30

84.4 बिलियन डॉलर की वर्तमान संपत्ति के साथ अडानी अब प्रतिद्वंद्वी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से सिर्फ एक स्थान ऊपर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है।

Gautamn Adani loses 34 billion dollars in 3 days drops off list of world's 10 richest | गौतम अडानी को 3 दिन में 34 अरब डॉलर का घाटा, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से हुए बाहर

गौतम अडानी को 3 दिन में 34 अरब डॉलर का घाटा, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से हुए बाहर

Highlightsगौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर भारतीय टाइकून गौतम अडानी चौथे स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं।केवल तीन दिनों में उन्हें 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। 

नई दिल्ली: गौतम अडानी दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। यदि उनके समूह में शेयरों में गिरावट जारी रही तो जल्द ही उन्हें जल्द ही एशिया के सबसे धनी व्यक्ति के रूप में प्रतिस्थापित किया जा सकता है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर भारतीय टाइकून गौतम अडानी चौथे स्थान से गिरकर 11वें स्थान पर आ गए हैं। केवल तीन दिनों में उन्हें 34 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। 

84.4 बिलियन डॉलर की वर्तमान संपत्ति के साथ अडानी अब प्रतिद्वंद्वी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से सिर्फ एक स्थान ऊपर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 82.2 बिलियन डॉलर है। हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तीन दिनों की बिकवाली में गिरावट आई है। बता दें कि  हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में अडानी समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।

वहीं, समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के इन आरोपों के जवाब में रविवार शाम को 413 पृष्ठों का 'स्पष्टीकरण' जारी किया था। इसमें सारे आरोपों को नकारते हुए कहा गया था कि हिंडनबर्ग ने न सिर्फ एक कंपनी समूह बल्कि भारत पर भी सोचा-समझा हमला किया है। मालूम हो, अरबपतियों के सूचकांक में अडानी अब मैक्सिको के कार्लोस स्लिम, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर से नीचे हैं। 

Web Title: Gautamn Adani loses 34 billion dollars in 3 days drops off list of world's 10 richest

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे