सितंबर में निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर पर

By भाषा | Published: October 14, 2021 06:33 PM2021-10-14T18:33:40+5:302021-10-14T18:33:40+5:30

Exports up 22.63 percent to $33.79 billion in September | सितंबर में निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर पर

सितंबर में निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर में भारत का वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सितंबर में वस्तु आयात 56.39 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 84.77 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 22.59 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 2.96 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Exports up 22.63 percent to $33.79 billion in September

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे