भारतीयों की इस साल 9.9 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी, 5 साल में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि के अनुमान: सर्वे

By मनाली रस्तोगी | Published: February 19, 2022 01:25 PM2022-02-19T13:25:05+5:302022-02-19T13:48:13+5:30

ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है। अपने कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Employees in India may get highest salary hike in 5 years which is better than China Russia says survey | भारतीयों की इस साल 9.9 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी, 5 साल में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि के अनुमान: सर्वे

भारतीयों की इस साल 9.9 फीसदी बढ़ सकती है सैलरी, 5 साल में सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि के अनुमान: सर्वे

Highlightsग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है।कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं।कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल 9.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।

नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, एक सर्वे में दावा किया गया है कि साल 2022 वेतन वृद्धि के लिहाज से पिछले पांच वर्षों में सबसे अच्छा रहने वाला है। अपने कर्मचारियों के वेतन में इस साल कंपनियां 9.9 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसे में ये वृद्धि साल 2016 के 10.2 फीसदी के बाद सबसे ज्यादा है। बता दें कि कर्मचारियों के वेतन में पिछले साल 9.3 फीसदी का इजाफा हुआ था।

ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एऑन के 26वें सर्वे में दावा किया गया है कि भारत इस साल ब्रिक्स समूह (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) के बीच उच्चतम वेतन वृद्धि का अनुमान लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सर्वे में पता चलता है कि इस साल चीन में कर्मचारियों की सैलरी में 6 फीसदी, रूस में 6.1 फीसदी और ब्राजील में 5 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है। 

सर्वे में 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण के आधार पर कहा गया है कि उच्चतम अनुमानित वेतनवृद्धि वाले उद्योगों में ई-कॉमर्स और उद्यम पूंजी, हाईटेक/सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस) समेत जीवन विज्ञान शामिल हैं। सर्वे के अनुसार, कंपनियां अपनी वित्तीय स्थिति में मजबूत सुधार और कारोबारी धारणा सकारात्मक होने के कारण इस साल रिकॉर्ड वेतन वृद्धि करने वाली हैं।

2016 के बाद ऐसी रही स्थिति

2016 - 10.2 फीसदी
2017 - 9.3 फीसदी
2018 - 9.5 फीसदी
2019 - 9.3 फीसदी
2020 - 6.1 फीसदी
2021 - 9.3 फीसदी

Web Title: Employees in India may get highest salary hike in 5 years which is better than China Russia says survey

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे