Coronavirus: तेल बाजार का सबसे बुरा समय, अप्रैल में 2 करोड़ बैरल तक गिर सकती है मांग: OPEC

By भाषा | Published: April 17, 2020 05:49 AM2020-04-17T05:49:47+5:302020-04-17T05:49:47+5:30

ओपेक ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘तेल बाजार फिलहाल ऐतिहासिक संकट से गुजर रहा है जो अप्रत्याशित, व्यापक और वैश्विक स्तर पर है।’’

Coronavirus: Oil market worst time, demand may fall by 20 million barrels in April: OPEC | Coronavirus: तेल बाजार का सबसे बुरा समय, अप्रैल में 2 करोड़ बैरल तक गिर सकती है मांग: OPEC

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsतेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी उपायों के चलते कच्चे तेल के लिये वैश्विक बाजर को अभूतपूर्व झटका लगा है और मांग बहुत कम हो गयी है। संगठन के अनुसार 2020 के लिये मांग में ऐतिहासिक कमी आने का अनुमान है। इसमें औसतन करीब 68 लाख बैरल प्रतिदिन कमी की आशंका है।

तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी उपायों के चलते कच्चे तेल के लिये वैश्विक बाजर को अभूतपूर्व झटका लगा है और मांग बहुत कम हो गयी है।

ओपेक ने अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘तेल बाजार फिलहाल ऐतिहासिक संकट से गुजर रहा है जो अप्रत्याशित, व्यापक और वैश्विक स्तर पर है।’’

संगठन के अनुसार 2020 के लिये मांग में ऐतिहासिक कमी आने का अनुमान है। इसमें औसतन करीब 68 लाख बैरल प्रतिदिन कमी की आशंका है।

रिपोर्ट में अप्रैल में मांग में 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन की गिरावट का अनुमान जताया गया है जो अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। हालांकि यह अनुमान अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के बुधवार को जारी अनुमान से कम है।

पेरिस स्थित संगठन ने अप्रैल में तेल की मांग में 2.9 करोड़ बैरल प्रतिदिन तथा 2020 में कुल मिलाकर औसतन 93 लाख बैरल प्रतिदिन कमी का अनुमान जताया था।

Web Title: Coronavirus: Oil market worst time, demand may fall by 20 million barrels in April: OPEC

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे