शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 216 अंक टूटा, निफ्टी ने भी लगाया गोता

By भाषा | Published: November 22, 2019 04:32 PM2019-11-22T16:32:02+5:302019-11-22T16:33:53+5:30

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 11,914.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा।

Bombay stock market update Sensex lost 216 points, the Nifty also fell bu 54 points | शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 216 अंक टूटा, निफ्टी ने भी लगाया गोता

शेयर बाजार में आज गिरावट (फाइल फोटो)

Highlightsशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 215.76 और निफ्टी 54 अंक गिरासेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा

इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 216 अंक नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कमजोरी के रुख के साथ कारोबार के बाद अंत में 215.76 अंक या 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 40,359.41 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 40,276.83 अंक के निचले स्तर तक गया और इसने 40,653.17 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 11,914.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा। टीसीएस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 3.74 प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी में 2.35 प्रतिशत, वेदांता में 2.27 प्रतिशत और ओएनजीसी में 2.18 प्रतिशत का लाभ रहा। अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए अमेरिका द्वारा कार्य वीजा जरूरतों में बदलाव की खबरें हैं। इन खबरों से आईटी शेयरों में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का तोक्यो तथा सियोल का कॉस्पी लाभ में रहे।

चीन के शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 71.79 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 63.95 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Web Title: Bombay stock market update Sensex lost 216 points, the Nifty also fell bu 54 points

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे