अशोक लेलैंड, हिंदुजा टेक में निशान की हिस्सेदारी 70.20 करोड़ रुपये में खरीदेगी

By भाषा | Published: February 25, 2021 12:38 PM2021-02-25T12:38:02+5:302021-02-25T12:38:02+5:30

Ashok Leyland to buy Nishan stake in Hinduja Tech for Rs 70.20 crore | अशोक लेलैंड, हिंदुजा टेक में निशान की हिस्सेदारी 70.20 करोड़ रुपये में खरीदेगी

अशोक लेलैंड, हिंदुजा टेक में निशान की हिस्सेदारी 70.20 करोड़ रुपये में खरीदेगी

नयी दिलली, 25 फरवरी हिन्दुजा समूह की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने हिन्दुजा टेक में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये निशान इंटरनेशनल होल्डिंग बीवी के साथ समझौता किया है। यह हिस्सेदारी 70.20 करोड़ रुपये में खरीदी जायेगी।

अशोक लेलैंड ने नवंबर 2014 में समूह की इकाई हिंदुजा टेक में 38 प्रतिशत हिस्सेदारी निशान इंटरनेशनल होल्डिंग्स बीवी को बेची थी। यह जापान के निशान समूह की निवेश इकाई है। तब इस हिस्सेदारी की राशि नहीं बताई गई थी।

चेन्नई स्थित वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता हिन्दुजा समूह ने हालांकि हिस्सेदारी को निशाल होल्डिंग्स से वापस खरीदे जाने की वजह नहीं बताई है। निशान को तब हिस्सेदारी बेचने से पहले हिन्दुजा टेक लिमिटेड अशोक लेलैंड की पूर्णस्वामितव वाली बिना सूचीबद्ध वाली इकाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ashok Leyland to buy Nishan stake in Hinduja Tech for Rs 70.20 crore

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे