अनिल अंबानी के बेटों ने रिलायंस इंफ्रा के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा
By भाषा | Published: February 5, 2020 04:05 AM2020-02-05T04:05:56+5:302020-02-05T04:05:56+5:30
अनिल अंबानी के बेटों का इस्तीफा 31 जनवरी से प्रभाव में आ गया है। हालांकि, इस्तीफे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अंबानी बंधु अक्टूबर 2019 में निदेशक मंडल में शामिल हुए थे।
रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी के बेटों-जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी... ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दोनों ने निदेशक मंडल में शामिल किये जाने के छह महीने के भीतर इस्तीफा दिया है।
अनिल अंबानी के बेटों का इस्तीफा 31 जनवरी से प्रभाव में आ गया है। हालांकि, इस्तीफे के कारण के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। अंबानी बंधु अक्टूबर 2019 में निदेशक मंडल में शामिल हुए थे।