बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने कहा- अडाणी का 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य

By भाषा | Published: January 22, 2020 05:19 PM2020-01-22T17:19:12+5:302020-01-22T17:28:40+5:30

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपने ऊर्जा क्षेत्र के लिए तय निवेश का 70 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा दक्ष प्रणालियों में करेंगे। 

Adani Group aims to become world's largest solar power player by 2025 says Gautam Adani | बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने कहा- अडाणी का 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य

File Photo

Highlightsअरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को कहा कि उनके समूह की 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का भी लक्ष्य है।

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने बुधवार को कहा कि उनके समूह की 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का भी लक्ष्य है। अडाणी समूह के चेयरमैन ने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है कि अक्षय ऊर्जा का दौर उम्मीद से अधिक तेजी से उभरा है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘हमारा दृष्टिकोण 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा कंपनी बनने का है। इसके बाद 2030 तक हमारा लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का है।’’ वर्ष 2019 में अडाणी समूह सौर ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

अडाणी ने कहा, ‘‘हम 2020 तक देश की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने की ओर अग्रसर हैं। 2021 तक हम दुनिया की शीर्ष सौर ऊर्जा कंपनियों में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारा अक्षय ऊर्जा उत्पादन संपत्तियों का पोर्टफोलियो 2.5 गीगावॉट का है। 2.9 गीगावॉट की निर्माणाधीन क्षमता जुड़ने के बाद यह 2020 में दोगुने से अधिक हो जाएगा। उसके बाद यह तीन गुना वृद्धि के साथ 2025 तक 18 गीगावॉट होगा।’’

अडाणी ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हम अपने ऊर्जा क्षेत्र के लिए तय निवेश का 70 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा दक्ष प्रणालियों में करेंगे। 

Web Title: Adani Group aims to become world's largest solar power player by 2025 says Gautam Adani

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे