500 Fake Note: बिहार के लोग हो जाएं सावधान?, बाजार में 500 रुपये के नकली नोट, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और एसपी को किया अलर्ट, ऐसे करें पहचान

By एस पी सिन्हा | Published: January 10, 2025 05:11 PM2025-01-10T17:11:39+5:302025-01-10T17:12:59+5:30

500 Fake Note: पुलिस मुख्यालय ने जाली नोट का एक नमूना सार्वजनिक किया है, जिससे असली और नकली नोटों में अंतर स्पष्ट हो सके।

500 Fake Note People Bihar alert Fake notes Rs 500 in market IG, DIG, DM, SSP and SP alerted identify nakli and asli | 500 Fake Note: बिहार के लोग हो जाएं सावधान?, बाजार में 500 रुपये के नकली नोट, आईजी, डीआईजी, डीएम, एसएसपी और एसपी को किया अलर्ट, ऐसे करें पहचान

file photo

Highlightsतस्करों ने 500 रुपये का जाली नोट बाजार में पसारा है।रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह रिजर्व बैंक आफ इंडिया लिखा हुआ है।"ई" की जगह "ए" लिखा हुआ है। जबकि असली नोट में यह "ई" होता है।

500 Fake Note: बिहार के बाजारों में 500 के नकली नोटों को खपाया जा रहा है। बिहार में 500 रुपये के जाली नोटों के भारी मात्रा में प्रचलन में आने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी रेंज के आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है। दुकानदारों और आम जनता को इस मामले की गंभीरता समझाने का भी आदेश दिया गया है। बताया गया कि तस्करों ने 500 रुपये का जाली नोट बाजार में पसारा है।

जिसमें रिजर्व बैंक आफ इंडिया की जगह रिजर्व बैंक आफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने जाली नोट का एक नमूना सार्वजनिक किया है, जिससे असली और नकली नोटों में अंतर स्पष्ट हो सके। 500 रुपये के जाली नोट के पीछे, रिजर्व बैंक के उल्लेख में "ई" की जगह "ए" लिखा हुआ है। जबकि असली नोट में यह "ई" होता है।

इस अंतर से 500 रुपये के असली और नकली नोट की पहचान की जा सकती है। ये नोट बाजार में सर्कुलेट किए गए हैं। इसके पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने और सतर्कता को जरूरी बताया गया है। अगर आपके हाथ में कोई 500 का नोट आता है तो आप उसपर अंग्रेजी में अंकित ‘रिजर्व बैंक आफ इंडिया‘ की स्पेलिंग जरूर चेक कर लिजिए।

रिजर्व की गलत स्पेलिंग से आप आसानी से पकड़ लेंगे कि ये नोट जाली है। बता दें कि जाली नोट का कारोबार करने वाले तस्कर कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। लेकिन बिहार में अब तस्करों ने 500 के नोट को सर्कुलेट किया है जिसने सबकी चिंता बढ़ाई है। वहीं, आरबीआई के मुताबिक, ओरिजिनल 500 रुपये के नोट की आधिकारिक साइज 66 मिमी x 150 मिमी होता है।

नोट पर देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक ५00 लिखा होना चाहिए। नोट में महात्मा गांधी का चित्र केंद्र में होना चाहिए। माइक्रो लेटर्स ‘भारत’ और ‘इंडिया’ होंगे। ‘भारत’ और ’आरबीआई’ शिलालेखों के साथ कलर शिफ्ट विंडो वाली सिक्योरिटी थ्रेट। 500 के नोट को झुकाने पर धागे का रंग हरे से नीला हो जाता है।

Web Title: 500 Fake Note People Bihar alert Fake notes Rs 500 in market IG, DIG, DM, SSP and SP alerted identify nakli and asli

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे