Zero Trailer Release: शाहरुख के जन्मदिन पर आया जीरो का ट्रेलर, बौने के प्यार में पागल होते दिखीं अनुष्का-कैटरीना

By जनार्दन पाण्डेय | Published: November 2, 2018 05:11 PM2018-11-02T17:11:54+5:302018-11-03T11:22:36+5:30

ये फिल्म क्रिसमस वीक में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि शाहरुख के पिता की भूमिका में तिग्मांशु धूलिया दिखेंगे। इसके अलावा बृजेंद्र काला और मो. जीशान अयूब भी दिखाई देंगे।

Zero trailer launched on Shah Rukh Khan Birthday, Watch the much awaited bollywood film trailer | Zero Trailer Release: शाहरुख के जन्मदिन पर आया जीरो का ट्रेलर, बौने के प्यार में पागल होते दिखीं अनुष्का-कैटरीना

जीरो के एक दृश्य शाहरुख खान

शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन के मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहरुख को जीरो के ट्रेलर में एक महत्वकांक्षी बौने के करिदार में देखा जा रहा है। उनके किरदार का नाम है बऊआ, जो मेरठ का ठाकुर है। लेकिन उसे मुंबई की एक लड़की पसंद आ जाती है।

बऊआ लड़की से मिलने के लिए मुंबई आ ताजा है। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चलता है लड़की व्हीलचेयर पर है। वह ना तो चल सकती है और ना ही ठीक से बात कर सकती है। लेकिन फिर भी उसे उस लड़की से प्यार हो जाता है। कहानी सबकुछ ठीक चल रही होती है, तभी फिल्म में एक दूसरी खूबसूरत लड़की की एंट्री होती है।

बऊआ का दिल उस पर फिसल जाता है। दूसरी लड़की के साथ भी बऊआ का रोमांस चलने लगता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद बऊआ और दूसरी लड़की के बीच दूरियां आ जाती है। दूसरी लड़की बऊआ को जीरो बोलकर जलील भी करती है।

इससे आहत बऊआ फिर एक बड़ा कदम उठाता है, जो चांद पर जाने पर संबंधित है। आगे की कहानी की के लिए आपको दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।

ट्रेलर बेहद शानदार है। इसमें शाहरुख बऊआ नाम के किरदार में हैं, मेरठ में जो दुकान लगाता है, स्टेज पर इमोशन, प्यार और शानदार अभिनय को पेश करता है। लेकिन असली कहानी मुंबई में शुरू होती है। वहां वह मशहूर होता है, इतना की उससे मिलने के लिए सलमान खान भी आते हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 180 करोड़ से ज्यादा है। इसे हिंदी की महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 

पूरा ट्रेलर यहां देखें-

ये फिल्म क्रिसमस वीक में 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि शाहरुख के पिता की भूमिका में तिग्मांशु धूलिया दिखेंगे। इसके अलावा बृजेंद्र काला और मो. जीशान अयूब भी दिखाई देंगे।

Web Title: Zero trailer launched on Shah Rukh Khan Birthday, Watch the much awaited bollywood film trailer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे