जानिए जीरो और केजीएफ का पांचवे दिन का शानदार कलेक्शन, जल्द हो सकती है 100 करोड़ क्लब में शामिल
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 26, 2018 05:01 PM2018-12-26T17:01:58+5:302018-12-26T17:01:58+5:30
जीरो ने अबतक 81.32 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है और केजीएफ ने 80 करोड़ की
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जीरो ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी आखिरकार बढ़ोतरी कर ली हैं। 25 दिसंबर यानि क्रिसमस वाले दिन जीरो ने बाकी दिनों के मुकाबले 12.75 करोड़ की कमाई की है। वैसे शुरुआती दौर में मूवी दर्शकों को कुछ खास रिस्पोंस नहीं दे पाई। तरन आदर्श ने ट्वीट किया है कि फिल्म जीरो ने अबतक 81.32 करोड़ के लगभग कमाई कर ली है। जल्द ही शाहरुख खान की जीरो 100 करोड़ में शामिल हो सकती है।
#Zero witnessed growth on Day 5 [#Christmas]… Day 6 [Wed] and Day 7 [Thu] biz crucial... Fri 20.14 cr, Sat 18.22 cr, Sun 20.71 cr, Mon 9.50 cr, Tue 12.75 cr. Total: ₹ 81.32 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2018
वहीं कन्ऩड़ मूवी केजीएफ की बात करें तो फिल्म ने हिंदी डबिंग में मंगलवार को करीब 4.35 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। वही केजीएफ ने हिंदी डबिंग में अबतक 16.45 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। अगर केजीएफ वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अबतक फिल्म ने 80 करोड़ की कमाई कर ली है। तरन आदर्श ने ट्वीट कर दर्शकों को सोशल मिडिया पर जानकारी दी है। आनंद एल राय की जीरो मूवी को 4380 स्क्रीन पर और केजीएफ को 2460 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
#KGF continues its upward trend... Day 5 [#Christmas] is bigger than Day 1, Day 2, Day 3 and Day 4, which is a rarity... Fri 2.10 cr, Sat 3 cr, Sun 4.10 cr, Mon 2.90 cr, Tue 4.35 cr. Total: ₹ 16.45 cr. India biz. Note: HINDI version.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 26, 2018
दोनों मूवी का क्या रहा बजट
अगर ‘केजीएफ’ की बात करें तो फिल्म 50 करोड़ के बजट में बनी है। मूवी को प्रशान्त नील द्वारा डॉयरेक्ट किया गया है। बजट के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ने दर्शकों को काफी एंटरटेनमेंट किया है। यश फिल्म के अंदर ‘रॉकी’ की मुख्य भूमिका मे नजर आते है, जिसमें रॉकी दमदार एक्शन में देखने को मिलेंगे।
आनंद एल रॉय द्वारा निर्मित फिल्म ‘जीरो’ का बजट करीब 200 करोड़ रहा है। य़ह शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म है,जिसमें आपको अनुष्का शर्मा और कैटरीना नजर आएंगी। फिल्म नें 81 करोड़ के करीब कमाई कर ली है। सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ और आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के बाद यह तीसरी बड़े बजट की फिल्म रही है जो दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। शाहरुख खान मूवी में एक बोने का किरदार कर रहे है। जिसका नाम बहुआ है और वो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म में दर्शकों को भरपूर कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा।