Yoga Day 2019: योगा डे से पहले शिल्पा शेट्टी ने ली लोगों की फिटनेस क्लास, हजारों लोगों को सिखाया योग

By मेघना वर्मा | Published: June 20, 2019 06:09 PM2019-06-20T18:09:57+5:302019-06-20T18:09:57+5:30

शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की कुछ मोस्ट फिट एक्ट्रेस में से एक कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। शिल्पा लोगों को भी फिट रहने के तरीके और फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। इसके लिए उन्होंने खुद का फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। 

Yoga Day 2019: shilpa shetty teach yoga in surat before yoga day | Yoga Day 2019: योगा डे से पहले शिल्पा शेट्टी ने ली लोगों की फिटनेस क्लास, हजारों लोगों को सिखाया योग

Yoga Day 2019: योगा डे से पहले शिल्पा शेट्टी ने ली लोगों की फिटनेस क्लास, हजारों लोगों को सिखाया योग

पूरे देश में 21 जून को योगा दिनवस मनाया जाएगा। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो खुद को फिट रखने के लिए योगा करते हैं और लोगों को योग करने की सलाह भी देते हैं। शिल्पा शेट्टी का नाम इसमें सबसे पहले आता है। इंटरनेशनल योगा डे ले एक दिन पहले ही शिल्पा ने योगा क्लासेस लेनी शुरु कर दी है। 

रिसेंटली शिल्पा ने योगा दिवस से पहले गुजरात के सूरत में योगा क्लास ली है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो करीब तीन हजार लोगों को योगा सिखा रही हैं। वीडियो में शिल्पा लोगों को आसान तरीके से फिट रहने के तरीके भी बता रही हैं। 

फिटनेस एप भी कर चुकी हैं लॉन्च

पूरे बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को उनके फिटनेस के लिए जाना जाता है। 44 साल की उम्र में भी शिल्पा पूरी तरह से फिट और तंदरुस्त हैं। शिल्पा लोगों को भी फिट रहने के तरीके और फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। इसके लिए उन्होंने खुद का फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है। 

हेल्दी डाइट के लिए भी करती हैं प्रेरित

शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड की कुछ मोस्ट फिट एक्ट्रेस में से एक कहा जाए तो ये गलत नहीं होगा। वो लोगों को एक्सरसाइज करने के साथ हेल्दी खाना खाने के टिप्स भी देती रहती हैं। इसके लिए भी शिल्पा का कुकिंग शो आता है जिसपर वो हेल्दी फूड बनाती हैं। साथ ही लोगों को फिट रहने योगा करने की सलाह देती हैं। 

Web Title: Yoga Day 2019: shilpa shetty teach yoga in surat before yoga day

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे