Year ender 2018: इस साल इन सितारों ने अपने पार्टनर्स से तोड़ा रिश्ता, जानिए किसका टूटा दिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 18, 2018 07:46 AM2018-12-18T07:46:22+5:302018-12-18T11:55:29+5:30
फिल्मों और टीवी से जुड़े कई सेलेब्स के सालों पुराने रिश्ते टूट भी गए। इनमें से कुछ का ब्रेकअप हुआ तो कुछ ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया।
2018 अलविदा कहने को तैयार है। ये साल बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे के सितारों के लिए कभी ना भूलने वाला रहा। कुछ सेलेब ने जहां शादी करके अपने लिए जीवन साथी को चुना तो वहीं कुछ ने हमेशा के लिए अपने साथी को खो दिया। फिल्मों और टीवी से जुड़े कई सेलेब्स के सालों पुराने रिश्ते टूट भी गए। इनमें से कुछ का ब्रेकअप हुआ तो कुछ ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला लिया। आइए जानते हैं इस साल कौन कौन सितारों का अपने साथियों से साथ छूटा-
नेहा कक्कड़- हिमांश कोहली
गायिका नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के इश्क के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहे। अब दोनों का ब्रेकअप कुछ समय पहले ही हो गया है। 4 साल तक खुल्लम खुल्ला एक दूसरे को डेट करने के बाद ये जोड़ी इस साल टूट गई। दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
जूही परमार और सचिन श्रॉफ
छोटे पर्दे की फेमस अभिनेत्री जूही परमार भी पति सचिन श्रॉफ से अलग हो गई हैं। ये दोनों बेस्ट कपल में से एक समय में एक माने जाते थे। जूही-सचिन ने 2009 में शादी की थी। दोनों ने शादी के 9 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया का असल होना हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। 20 साल साथ रहने के बाद दोनों इसी अलग हो गए हैं। दोनों के बीच अभी तलाक फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन फिलहाल दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग जरुर हो गए हैं।
मसाबा गुप्ता और मधु मंतेना
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पति मधु मंतेना से अलग भी 2018 में भी हुईं। मसाबा ने पति से अलग होने की बात सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर बताई थी। उन्होंने लिखा था- 'बेहद दुख के साथ मैंने और मधु ने ट्रायल बेस पर अलग होने का फैसला लिया है। शादी के महज 3 साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया।
यामी गौतम और पुलकित सम्राट
शादी के बाद पुलकित एक्ट्रेस यामी गौतम के इश्क के चर्चे खूब चर्चा में आई। खबर के अनुसार इसी साल दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि पुलकित ने सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से 2014 में शादी की थी और सालभर बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों अलग हो चुके हैं।
व्लाद स्टैन्श्यू और सोफिया हयात
सोफिया और व्लाद शादी के बाद महज एक साल ही साथ रह पाए। दोनों ने 2017 में शादी की और 2018 में दोनों का तलाक हो गया। सोफिया ने पति पर घर चोरी का इल्जाम लगाया था और घर से निकाल दिया था।