श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद हुआ खुलासा, इस इंसान के कहने पर दुबई गए थे अर्जुन कपूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 24, 2019 01:26 PM2019-04-24T13:26:15+5:302019-04-24T13:26:15+5:30

हाल ही में इंटरव्‍यू में अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए कहा है कि मैंने श्रीदेवी के निधन को एक दम स्‍वीकार नहीं किया था मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं उस वक्‍त क्‍या करूं।

why arjun kapoor goes to dubai for sridevi death | श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद हुआ खुलासा, इस इंसान के कहने पर दुबई गए थे अर्जुन कपूर

श्रीदेवी के निधन के एक साल बाद हुआ खुलासा, इस इंसान के कहने पर दुबई गए थे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्‍टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी लव और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इन दिनों मलाइका के साथ शादी के अलावा आगामी फिल्म पानीपत के लिए भी फैंस के बीच चर्चा विषय हैं। इस सबके बीच अर्जुन ने अपने जीवन का एक अहम खुलासा किया है, जो श्रीदेवी से जुड़ा है। 

स्‍पॉटब्‍वॉय को दिये अपने हाल ही में इंटरव्‍यू में अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए कहा है कि मैंने श्रीदेवी के निधन को एक दम स्‍वीकार नहीं किया था मुझे समझ नहीं आ रहा था मैं उस वक्‍त क्‍या करूं। उस वक्त मेरा दिमाग बिल्‍कुल भी काम नहीं कर रहा था।  


अपनी इस स्‍थिति को देखते हुए मैंने तुरंत मौसी अर्चना शौरी को कॉल किया था। मैंने मौसी और अंशुला से सारी बातें डिस्‍कस की। दोनों से बात करने के बाद मैं पापा बोनी कपूर के पास दुबई रवाना हुआ। इसके बाद अर्जुन ने बहनों जाह्नवी और खुशी के बारे में भी बात की। 

उन्होंने कहा कि उन दोनों की जब भी मेरी और अंशुला की जरुरत होगी हम दोनों हमेशा रहेगें। यह उनके लिए बेहद कठिन समय है।अर्जुन कपूर  जल्द ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्‍टर अपनी फिल्‍मों ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। 

Web Title: why arjun kapoor goes to dubai for sridevi death

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे